काबू में रखें आतंकवाद : पीएम शहबाज शरीफ के कश्मीर राग के जवाब में राजनाथ का सख्त संदेश, शुभकामनाएं भी दीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

वांशिगटन 12 अप्रैल 2022। पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ द्वारा भी कश्मीर राग छेड़े जाने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देने के साथ ही खरी-खरी कही है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सिर्फ उन्हें यह कहना चाहता हूं कि वे आतंकवाद काबू में रखें। उन्हें शुभकामनाएं। चर्चा में पड़ोसी देशों पाकिस्तान व चीन को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जब भी अमेरिका व भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता होती है तो आतंकवाद का मुद्दा उठाया जाता है। हमने अमेरिका के साथ 2+2 वार्ता में भी इस पर विचार किया। अमेरिका से किसी आश्वासन का सवाल नहीं, हमने सिर्फ चर्चा की। रक्षामंत्री ने कहा कि अमेरिका हमारा स्वाभाविक मित्र है, इसमें कोई दो राय नहीं है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि  हम सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं। पाक के नए पीएम शरीफ ने भारत के साथ अच्छे रिश्ते रखने की बात कही थी, लेकिन यह भी कहा था कि कश्मीर विवाद के हल के बगैर यह संभव नहीं है। 

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जेम्स आस्टिन के साथ 2+2 के मौके पर सिंह ने एएनआई से चर्चा में कहा कि रूस को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा उपकरणों के स्पेयर पॉर्ट्स के लिए हम रूस पर निर्भर हैं और पाबंदियों के चलते हमें दिक्कतें आ सकती हैं। हम इससे निपटने में सक्षम हैं। अमेरिका से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है। 

रूस से न करें बड़े रक्षा करार
2+2 वार्ता में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने रूस से बड़े रक्षा करार नहीं करने का अनुरोध किया। अमेरिका द्वारा सस्ते रक्षा उपकरणों की पेशकश को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मूल्य की बात तब होती है, जब हमें रक्षा सामग्री की जरूरत हो या हम तैयार नहीं कर सकते हों। जब भी जरूरत होगी, हम बाहर से खरीदेंगे। राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री आस्टिन के साथ पेंटागन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन व चीन को लेकर बात हुई। 

Leave a Reply

Next Post

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा: ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में गई पांच लोगों की जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 अप्रैल 2022। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में सोमवार रात एक ट्रेन की चपेट में आने से पांच यात्रियों की कुचलकर मौत हो गई। घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर रेलवे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण