बिना रोड मैप का दिशाहीन और निराशाजनक बजट : आम आदमी की उम्मीदों और अपेक्षाओं के विपरीत बजट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 फरवरी 2026। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय गंगवानी ने बताया कि आज वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने सांय सरकार का तीसरा बजट पेश किया, इस बजट से छत्तीसगढ़ की आम जनता किसान युवा महिला और आदिवासी, कर्मचारी, व्यापारी और गरीब एक उम्मीद और आस लगाकर बैठे थे कि इस बजट में उनके लिए कुछ खास होगा, सांय सरकार उनके जेब में सीधे पैसा डालने का काम करेगी. उन्हें उम्मीद थी कि सांय सरकार का यह बजट समृद्धि का बजट होगा, वित्तीय अनुशासन का बजट होगा, जनकल्याणकारी योजनाओं और छत्तीसगढ़ के  सुनहरे भविष्य का बजट होगा परंतु यह बजट पूरी तरह जुमलेबाजी और आंकड़ों की बाजीगरी का बजट है।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय गंगवानी ने बताया कि ना इस बजट में महंगाई को कम करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया,  ना 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की मोदी गारंटी को पूरा करने का कोई ईमानदार प्रयास दिखा. छत्तीसगढ़ की माताएं और बहनें इस बार उम्मीद और लगा कर बैठी थी कि 500 में सिलेंडर देने  की मोदी गारंटी को पूरा करने की घोषणा  माननीय वित्त मंत्री जी करेंगे परंतु वह भी पूरी तरह निराश हुई. मोदी गारंटी में 100 दिन में अनियमित और संविदा  कर्मचारियों को नियमित करने का वादा करने वाली सांय सरकार ने फिर छत्तीसगढ़ के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों को ठगा.  वित्त मंत्री का यह बजट छग के आम आदमी उम्मीद अपेक्षाओं और आकांक्षाओं के पूरी तरह विपरीत निकला,  हर वर्ग निराशा और हताश है सब अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे है.
छत्तीसगढ़ में अब अपराध चरम पर हैं रोज 9 महिलाओं के साथ बलात्कार और प्रतिदिन तीन हत्याएं हो रही, शायद सरकार को ढाई साल के बाद 15 ने पुलिस थानों और पांच साइबर थानों की याद आई. एक्साइज के रेवेन्यू कलेक्शन में 10000 करोड़ रुपए की वृद्धि इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि सांय सरकार की प्राथमिकताओं में आम आदमी का हित न होकर शराब से मिलने वाली काली कमाई है. इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी कलेक्शन में 7000 करोड़ रुपए की वृद्धि इस बात को प्रमाणित करती है कि  सांय सरकार बिजली दरों में लगातार  वृद्धि करके छत्तीसगढ़ की आम जनता की जेब में डकैती डालने का काम कर रही हैं।
छत्तीसगढ़ की 70% से अधिक जनसंख्या किसानी कार्य से जुड़ी है  लगातार छत्तीसगढ़ के किसान कभी गला रेंतकर कर कभी कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु इस पूरे बजट में किसानों के हित के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. किसानों की कर्ज माफी तो सांय सरकार ने की नहीं और इस पूरे बजट में किसानों के लिए सिर्फ और सिर्फ कर्ज देने की बात कहकर किसानों को कर्ज और ब्याज के जो दुष्चक्र में फंसाकार उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है।
 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजय गंगवानी ने बताया कि पिछले बजट में मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई थी पूरे 1 साल में एक नींव का पत्थर तक नहीं रखा गया और फिर इस बार के बजट में 4 नए मेडिकल कॉलेज बनाने की जुमलेबाजी फिर से की गई. मेट्रो ट्रेन की घोषणा पिछले बजट में भी थी, इस बजट में फिर से मेट्रो के लिए सर्वे का बात कह कर छत्तीसगढ़ की जनता को मूर्ख बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है. लघु और मध्यम  उद्योग(MSME ) जो छत्तीसगढ़ के अर्थव्यवस्था की नींव है, उनके लिए ना कोई पैकेज ना कोई सब्सिडी ना कोई राहत, यह बजट पूरी तरह अपनी पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के ” संकल्प का बजट ” है. क्रूड मिल की कीमतो में 40 प्रतिशत से अधिक कमी आने के बाद भी छत्तीसगढ़ की आम जनता को को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज में 1 रूपए की भी कटौती करने के लिए सांय सरकार तैयार नहीं है, ताकि छत्तीसगढ़ की आम जनता को महंगाई से कुछ राहत मिल सके।

Leave a Reply

Next Post

ज्ञान और गति की दुर्गति के बाद संकल्प का नया जुमला बजट - दीपक बैज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 25 फरवरी 2026। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ज्ञान गति की असफलता के बाद संकल्प का नया जुमला वित्त मंत्री ने फेंका है। यह बजट भी जनता को निराश करने वाला बजट है। वित्त मंत्री हाई स्कूल के बच्चे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी