बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

धमतरी, 08 सितंबर 2026। धमतरी जिले में बिजली विभाग की कार्रवाई का एक मामला चर्चा में है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर जिला पंजीयक कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्यालय पर पिछले कई महीनों से बिजली बिल बकाया था और यह राशि बढ़कर करीब 96 हजार रुपये पहुंच गई थी। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर बिजली विभाग ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार जिला पंजीयक कार्यालय की ओर से लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया जा रहा था। बकाया बढ़ने के बाद बिजली विभाग ने संबंधित कार्यालय को राशि जमा करने के लिए कई बार सूचना दी। जिला प्रशासन की ओर से भी बकाया बिजली बिल का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद राशि जमा नहीं होने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया।

करोड़ों की संपत्तियों की होती है रजिस्ट्री
जिला पंजीयक कार्यालय में जमीन और संपत्तियों की रजिस्ट्री से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाओं के लिए कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में बिजली कनेक्शन कटने से कार्यालय के नियमित कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। खासकर कंप्यूटर और अन्य विद्युत आधारित व्यवस्थाओं पर निर्भर काम प्रभावित हो सकते हैं।

बकाया पर सरकारी विभागों को भी राहत नहीं
बिजली विभाग के जिला मैनेजर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि बिजली बिल बकाया होने की स्थिति में सरकारी विभागों को भी कार्रवाई से छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन सरकारी कार्यालयों पर बिजली बिल बकाया है, उनके खिलाफ भी नियमानुसार इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद अब जिले के अन्य विभागों के बकाया बिजली बिलों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बिजली विभाग के रुख से साफ है कि बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाले सरकारी कार्यालय भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत

शेयर करेगुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे किया चक्काजाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोरबा, 08 सितंबर 2026। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खेरभावना के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प