शराबबंदी कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब, 3 हफ्ते की मोहलत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 15 फरवरी 2022। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के कठोर मद्यनिषेध कानून (शराबबंदी कानून) की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को राज्य सरकार को तीन हफ्तों के अंदर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही इसी तरह की याचिकाओं को पटना हाईकोर्ट से शीर्ष अदालत के पास हस्तांतरित करने का आदेश भी दिया। जस्टिस एएम खानविलकर की पीठ ने कहा,‘चूंकि यहां समकक्ष समान मुद्दे विचारार्थ लंबित हैं, इसलिए यह उपयुक्त होगा कि हाईकोर्ट में दायर अन्य रिट याचिकाएं यहां हस्तांतरित कर दी जाएं और यहां लंबित विशेष अनुमति याचिका के साथ उनकी सुनवाई की जाए।’ पीठ इस मुद्दे पर तीन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिसमें एक याचिका इंटरनेशनल स्पिरिट एंड वाइन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दायर की है।

शीर्ष न्यायालय ने कहा कि सभी याचिकाओं में बिहार मद्य निषेध एवं आबकारी अधिनियम, 2016 की वैधता से संबद्ध मुद्दे हैं। पीठ ने राज्य सरकार से तीन हफ्तों के अंदर जवाब दाखिल करने को कहा और मामलों की सुनवाई अप्रैल के प्रथम सप्ताह के लिए निर्धारित कर दी। राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार कर रहे हैं। यह सब अधिनियम की वैधता के बारे में है। जवाब पटना उच्च न्यायालय में दाखिल किया गया और अब इसे बेहतर नहीं किया जा सकता। आप अपना हलफनामा दाखिल करें। समान बहस, समान हलफनामा और समान सामग्री सभी मामलों में प्रासंगिक होंगे क्योंकि उन सभी में (अधिनियम की) वैधता को चुनौती दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

कोसा कमाण्डर ब्रिगेडियर मोहन्ती ने किया सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय का दौरा पूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर, 15 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया (कोसा) के सेना मेडल कमाण्डर ब्रिगेडियर विगनेश मोहन्ती ने आज यहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। मोहन्ती पहली दफा जिला सैनिक कल्याण […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज