सुबह उठने पर ऐसे लक्षण महसूस होना हो सकता है हार्ट-अटैक का शुरुआती संकेत, इसे नजरअंदाज न करें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 28 सितंबर 2022। हार्ट अटैक का खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है, विशेषज्ञ कहते हैं पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं, यह निश्चित ही गंभीर संकेत है। इस तरह के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी उम्र के लोगों को हृदय की सेहत का ख्याल रखने पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्ययकता है। हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद अस्पताल में उनका लंबा इलाज चला, हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इससे पहले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की भी मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई थी, गौरतलब है कि इन लोगों की उम्र कम थी। यही कारण है कि डॉक्टर्स सभी लोगों को हृदय रोग और हार्ट अटैक के संकेतों और जोखिम कारकों के बारे में जानने और उससे बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हृदय रोग के बढ़ते खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। अक्सर सुबह उठने के समय लोगों को कई ऐसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है, जिसे हार्ट अटैक के संभावित जोखिम के तौर पर देखा जाता है। चूंकि यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी बढ़ती जा रही है, ऐसे में सभी लोगों को इस तरह के संकेतों पर ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

बेचैनी या सीने में दर्द की समस्या

दिल का दौरा पड़ने या इसके शुरुआती संकेत में अक्सर लोगों को सीने में दर्द या बेचैनी महसूस होती है। छाती में दबाव, जकड़न या भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को दर्द का अनुभव भी होता है जो बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े, पीठ या पेट तक फैल सकता है। इन स्थितियों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है, ये साइलेंट हार्ट अटैक या फिर हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों के बढ़ने से पहले किसी विशेषज्ञ की सहायता जरूर ले लें। 

सुबह के समय हार्ट अटैक का जोखिम

डॉ अभय बताते हैं, हार्ट अटैक की कुछ स्थितियां साइलेंट भी हो सकती हैं, ऐसी स्थितियों में सामान्यतौर पर कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं दिखते हैं। अधिकांश मामलों में दिल के दौरे सुबह होते हैं, यह एक ऐसी घटना है जिसे शोधकर्ताओं ने सर्कैडियन रिदम से जोड़ा है। सुबह के वक्त में कुछ हार्मोन, विशेष रूप से एपिनेफ्रीन, नॉरपेनेफ्रिन और कोर्टिसोल में असंतुलन हो सकता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ने लग जाती है। यह स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। इसके अलावा यदि आपको सुबह के समय कुछ विशेष लक्षणों का अनुभव होता रहता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। आइए इस बारे में जानते हैं।

सुबह के समय मतली या उल्टी

सुबह के समय मतली या उल्टी के साथ पेट दर्द भी हो सकता है। छाती में असहजता के साथ होने वाले इस प्रकार के अनुभव के मामले में विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों में अक्सर लोगों ने मतली जैसे अनुभवों की शिकायत की है। सुबह के समय अक्सर होने वाली ऐसी दिक्कतों के बारे में किसी विशेषज्ञ से सहायता जरूर ले लें। ऐसा करके आप किसी गंभीर जोखिम से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 

अधिक पसीना होना

यदि आपको सुबह के समय अक्सर पसीना जैसा महसूस होता रहता है तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर कहते हैं, धमनियों में होने वाली बाधा के कारण शरीर में रक्त के प्रवाह के लिए आपके हृदय को अधिक दबाव के साथ मेहनत करनी पड़ती है। इस तरह की अतिरिक्त मेहनत में शरीर के तापमान को कम रखने के लिए शरीर से अधिक पसीना आ सकता है। यदि आप सुबह या आधी रात में अक्सर ठंडे पसीने का अनुभव करते हैं, तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, यह गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

भुवनेश्वर कुमार के नहीं होने से युजवेंद्र चहल को होगा फायदा, T20 में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 सितंबर 2022। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार (28 सितंबर) को खेला जाएगा। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब