रूस-यूक्रेन: रूसी सरकार ने इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगाया बैन, VPN की बढ़ी मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच रूस की सरकार ने मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम एप पर बैन लगा दिया है। इंस्टाग्राम से पहले रूस में फेसबुक पर भी बैन लग चुका है। फेसबुक और इंस्टाग्राम के अलावा रूस में टिकटॉक पर भी आंशिक रूप से प्रतिबंध लगा है यानी TikTok के यूजर्स पहले से अपलोडेड वीडियो देख तो सकते हैं लेकिन नया वीडियो अपलोड नहीं कर सकते, हालांकि रूस में अभी YouTube और Telegram जैसे एप्स का इस्तेमाल हो रहा है।

दुनिया की तमाम सरकारों की तरह रूस ने भी सोशल मीडिया पर बैन लगाया है लेकिन जिस तरह दुनिया के अन्य देशों के लोग बैन के बीच सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह रूस के लोग भी कर रहे हैं। किसी भी साइट पर बैन के बाद वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क यानी VPN की मांग बढ़ जाती है और रूस में भी यही हुआ है। आपको बता दें कि चीन और भारत समेत दुनिया के कई देशों में VPN का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। बैन के बाद रूस में VPN की मांग 668% फीसदी तक बढ़ गई है।

रूस ने क्यों लगाया सोशल मीडिया पर बैन

रूस के यूक्रेन के आक्रमण के बाद मेटा ने कहा था कि वह रूस के यूजर्स के लिए अपनी हेट स्पीड की पॉलिसी में बदलाव कर रहा है। इस बदलाव के बाद रूस के यूजर्स फेसबुक पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हिंसक और उकसाने वाले पोस्ट कर सकते थे। पॉलिसी में इसी बदलाव के बाद रूस की सरकार ने मेटा के दोनों एप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बैन लगाया है। रूस की स्वतंत्र समाचार एजेंसी इंटरफैक्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने एक रूसी अदालत से मेटा को एक चरमपंथी संगठन के रूप में वर्गीकृत करने के लिए कहा है।

लोकप्रिय कंपनियां जिन्होंने रूस में बंद की अपनी सेवाएं

  • Meta: मेटा के फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का इस्तेमाल रूस की सरकारी मीडिया नहीं कर सकती है। इसके अलावा इन सभी प्लेटफॉर्म पर रूस में मोनेटाइजेशन भी बंद कर दिया गया है।
  • YouTube: गूगल ने रूसी स्टेट मीडिया के यूट्यूब चैनल के विज्ञापन को हटा दिया है।
  • TikTok: यूरोप में टिकटॉक ने स्टेट मीडिया के आरटी और स्पुतनिक से संबंधित खातों का एक्सेस खत्म कर दिया है। इसके अलावा टिकटॉक के यूजर्स नए वीडियो अपलोड नहीं कर सकते।
  • Twitter: Twitter ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच विज्ञापन पर रोक लगा दी है।
  • TSMC: ताइवान की TSMC ने रूसी बाजार में सभी तरह के चिपसेट की बिक्री पर रोक लगा दी है जिसमें रूस में डिजाइन किए गए एल्ब्रस-ब्रांडेड चिप्स भी शामिल हैं।
  • Netflix: स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने रूसी सरकार के टेलीविजन चैनल, जैसे-चैनल वन को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन कर दिया है, हालांकि कंपनी ने रूस के साथ अपना कारोबार खत्म नहीं किया है।
  • Intel: प्रमुख चिपसेट निर्माता कंपनी इंटेल ने रूस में अपने चिप की बिक्री बंद कर दी है। इनके अलाावा AMD, Dell, Uber, Bolt, Snapchat, Viber, Roku, Microsoft, Nokia और Apple ने भी रूस में अपनी सेवाएं बंद की हैं।

Leave a Reply

Next Post

द कश्मीर फाइल्स की कमाई ने रविवार को तोड़े सारे रिकॉर्ड, सिर्फ इस दिन की कमाई ने वसूल ली पूरी फिल्म की लागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 14 मार्च 2022। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों देशभर में छाई हुई है। अपनी रिलीज के साथ ही यह फिल्म कई रिकॉर्ड कायम करती नजर आ रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कई तरह के विवादों में […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज