शिवराज का एलान-सरकारी भर्तियों में महिलाओं को अब 35% आरक्षण मिलेगा, लाडली बहनो को 1250 रुपए मिलेगे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 27 अगस्त 2023। भोपाल के जंबूरी मैदान में रविवार को लाड़ली बहनों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया। सरकारी नौकरी में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए सिंगल क्लिक से 250 रुपए खाते में डाले। सितंबर में 1 हजार रुपए खाते में डाले। वहीं, अब अक्टूबर से 1250 रुपए प्रतिमाह लाडली बहनों के खाते में डाले जाएंगे। वहीं, सावन माह में बहनों को साढ़े चार सौ रुपए में गैस सिलेंडर सरकार उपलब्ध कराएंगी। वहीं, नशा को रोकने के लिए जहां 50 प्रतिशत महिलाएं शराब दुकान बंद करने को सहमति देगी, अलगे साल से वहां शराब की दुकान को बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि पुलिस की भर्ती में अभी महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षण है। अब पुलिस समेत अन्य सरकारी भर्ती में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को मिलेगा। इसके अलावा सीएम ने एलान किया कि नोमिनेटेड पोस्ट में भी अब महिलाओं को 35 प्रतिशत महिलाओं को नियुक्त किया जाएगा।अलग-अलग तरह की नियुक्तियों में महिलाओं को ठीक प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बहन और बेटी को बेहतर शिक्षा देनी होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों का महाकुंभ है। आज नारीशक्ति की आवाज पूरे मध्य प्रदेश में गुंजना चाहिए। भाई बहन का प्रेम अमर प्रेम है। प्रेम,आत्मीयता और यह प्यार का पवित्र रिश्ता मेरी सभी बहनों को मेरा शीश छुका कर प्रणाम करता हूं। मेरी बहनों राशि की बहुत शुभकामनाएं। सीएम ने कहा कि पूरी दुनिया को संदेश देता हूं कि मां, बहन और बेटी पूजनीय है। उनका मान, सम्मान यह मानवता का धर्म है। उनकी जिंदगी में कोई संकट और कष्ट ना रहे। सीएम ने कहा कि हिंदू या मुस्लिम सभी मेरी बहनें है। 

लाडली बहनें आजीविका मिशन में होगी शामिल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा सपना है कि हर महिला की आमदनी बढ़ा कर 10 हजार रुपए महीना करना है। स्व सहायता समूह में कई महिलाएं 10 हजार रुपए कमा रही है। इसलिए आज यह फैसला कर रहे है कि लाडली बहना आजीविका मिशन के अंतर्गत आएगी। उनको स्वरोजगार के लिए बैंक लोन देगी। दो प्रतिशत ब्याज आपको देना होगा। बाकि ब्याज की राशि सरकार भरेंगी। सीएम ने कहा कि तुम्मारे आंसू, तकलीफ, दर्द को मैं पी जाऊगा। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद देता हूं। बहनों के नाम पर यदि कोई संपत्ति खरीदी जाएगी तो स्टाप शुल्क एक प्रतिशत ही लगेगा। बहन यदि कोई छोटा उद्योग लगाना चाहती है तो पूरी मदद करेंगे। औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट भी आरक्षित किए जाएंगे। 

गांव की महिलाओं को प्लाट उपलब्ध कराएंगी सरकार 
सीएम ने कहा कि गांव में रहने वाली बहनें मुझे कहती है कि भैया हमारे पास गांव में रहने के लिए मकान नहीं है। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन का संकल्प है कि यदि किसी बहन के पास रहने की जगह नहीं है तो गांव में भी उनको प्लाट दिया जाएगा। शहर में भी माफियाओं से छुडाई जमीन पर छोटे छोटे घर बनाकर महिलाओं को दिए जाएंगे। जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में रह गए, उनको मुख्यमंत्री आवास योजना में प्लाट और मकान दिया जाएगा।

गरीब बहनों के बिजली बिल अब 100 रुपए आएंगे
सीएम ने कहा कि कुछ बहनों ने बताया कि बिजली के बिल बड़े बड़े आ रहे है तो आज मैं यह फैसला कर रहा हूं कि बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली नहीं होगी। मैं उनकी व्यवस्था करुंगा। सितंबर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएगे। इसके बाद गरीब बहन का बिल केवल ़़100 रुपए आए, ऐसा इंतजाम किया जाएगा। 

20 घर वाले कस्बे में बिजली पहुंचेगी 
कई छोटे छोटे गांव में बिजली नहीं है। ऐसी बहने भी अंधेरे में नहीं रहेगी। अब 20 मकान की भी कोई बस्ती है तो वहां बिजली ले जाएंगे। इसके लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। तकि वहां ठीक तरीके से बिजली आ जाए।

साढ़े चार सौ रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा 
कई बहनों ने मुझे बताया कि गैस थोड़ी सस्ती होनी चाहिए। सावन के इस महीने में साढ़े चार सौ रुपए में तुम्हारो भैया दिलवाएंगा। इसके बाद स्थाई व्यवस्था करेंगे। ताकि गैस के बढ़े दाम से परेशान ना हो। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बहनों से ताली बजाकर धन्यवाद कराया। 

लाडली बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी एक हजार रुपए मिल रहा है। अब रक्षाबंधन पर भाई के घर जाओगे। सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन त्यौहार के लिए ढाई सौ रुपए लाडली बहनों के खाते में डाले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर की 10 तारीख को एक हजार रुपए आएंगे। इसके बाद 10 अक्टूबर से सभी बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि आएंगी। 

लाडली बहनों के पैर धो पानी माथे से लगाया 
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम की शुरुआत में लाडली लक्ष्मी का पूजन किया। इसके बाद लाडली बहनों के पैर धोकर पानी को माथे से गला आशीर्वाद लिया।  बहनों ने भी मुख्यमंत्री को विशाल राखी भेंट की। इसके बाद लाडली बहना कैंलेडर का विमोचन किया गया। लाडली बहना सेना पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। जिसमें सरकार की योजनाओं से महिलाओं के सशक्तिकरण को दिखाया गया। साथ ही थ्रीडी शो दिखाया गया। सीएम ने कार्यक्रम में आई लाडली बहनों पर फूल बरसा कर स्वागत किया। साथ ही बहनों से राखी बंधवाई और गिफ्ट दिया। 

बता दें 10 जून से लाड़ली बहना योजना शुरू हई। इसमें 21 से 60 वर्ष की उम्र की पात्र बहनों को हर माह  एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। प्रदेश की सवा करोड़ पात्र महिलाओं के खाते में तीन किश्तों में कुल तीन हजार 628 करोड़ 85 लाख से अधिक की राशि अंतरित की गई। योजना में जबलपुर से पहली किश्त में एक हजार 209 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई। इंदौर से दूसरी किश्त और रीवा से तीसरी किश्त जारी की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए करने का एलान किया है। 

Leave a Reply

Next Post

निर्देशक राज शांडिल्य और निर्माता एकता कपूर की 'ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन ने ड्रीम गर्ल के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 अगस्त 2023। बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और कुशल निर्देशक राज शांडिल्य, निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ अपनी लाजवाब कॉमेडी ‘ड्रीम गर्ल 2’ के साथ वापस आ गए हैं। ‘ड्रीम गर्ल’ फ्रैंचाइज़ी 4 साल की अवधि के बाद लौटी है, और दर्शक […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत