तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, स्कूल से लौटन के बाद गए थे नहाने; परिवार में पसरा मातम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर चांपा 13 जुलाई 2025। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसतरा में शनिवार को तालाब में डूबने से मौत चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, जिनकी उम्र 5 से 8 वर्ष के बीच थी। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, भैंसतरा गांव के चार बच्चे पुष्पांजलि श्रीवास (8), तुषार श्रीवास (5), ख्याति केंवट (6) और अंबिका यादव (6) शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच स्कूल से लौटे। चारों बच्चे घर पर बैग रखकर खाना खाने के बाद खेलने के लिए निकले। इसके बाद वे पास के तालाब में नहाने चले गए। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण चारों बच्चे डूब गए। 

बच्चे देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के पास बच्चों के कपड़े मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने तालाब में तलाशी ली और चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस अस्पताल पहुंची। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

रिम्स-2 निर्माण को लेकर विवाद गहराया, आदिवासी रैयतों के समर्थन में उतरा जनजाति आयोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 13 जुलाई 2025। कांके प्रखंड के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के निर्माण को लेकर प्रदेश में सियासी संग्राम तेज हो गया है। एक ओर जहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी इस परियोजना को लेकर अडिग हैं, वहीं उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला