रूस पर एक्शन नहीं ले सकते तो खुद को बंद कर दे संयुक्त राष्ट्र: यूएनएससी में भड़के जेलेंस्की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 06 अप्रैल 2022। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर वे रूस पर एक्शन नहीं ले सकते हैं तो फिर उन्हें इस संस्था को बंद कर देना चाहिए। इस दौरान जेलेंस्की ने UNSC से कहा कि रूसी बलों द्वारा की गई ज्यादतियां इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के कृत्यों से अलग नहीं हैं। उन्होंने रूसी बलों को ‘‘युद्ध अपराध करने’’ के मामले में न्याय के दायरे में लाने की खातिर तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।

यूक्रेन में रूसी युद्ध अपराधों की इस्लामिक स्टेट (दाएश) से तुलना करते हुए, और नूर्नबर्ग की तर्ज पर एक न्यायाधिकरण के माध्यम से पूर्ण जवाबदेही की मांग करते हुए, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से एक वर्चुअल संबोधन में कहा कि संयुक्त राष्ट्र को या तो बंद कर देना चाहिए और खुद को भंग कर देना चाहिए या कठोर सुधार करना चाहिए और रूस को परिषद से बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यूएन बातों से ज्यादा कुछ करना चाहता है और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के अपने जनादेश को पूरा करना चाहता है तो उस यह करना चाहिए। 

जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने पहले संबोधन में कहा, ‘‘मैं रूसी बलों के कब्जे से हाल में मुक्त कराए गए एवं कीव के पास स्थित बूचा शहर से कल लौटा। वहां एक भी ऐसा अपराध नहीं है, जो हुआ नहीं हो। रूसी बलों ने हमारे देश की सेवा करने वाले हर व्यक्ति की चुन-चुन कर और जानबूझकर हत्या की।’’

उन्होंने रूसी बलों की ‘‘बर्बरता’’ की जानकारी देते हुए कहा, ‘‘यह कुछ इलाकों पर कब्जा करने वाले दाएश जैसे आतंकवादी संगठनों से अलग नहीं है। यह काम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक सदस्य द्वारा किया जा रहा है, जो आंतरिक एकता, सीमाओं और देशों को नष्ट कर रहा है। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘हम एक ऐसे देश से निपट रहे हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो को मरने के अधिकार में बदल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वैश्विक सुरक्षा के पूरे ढांचे को कमजोर करता है। यह उन्हें दंड के बच निकलने की अनुमति देता है।’’ जेलेंस्की ने कहा, ‘‘रूसी सेना और उसे आदेश देने वालों को यूक्रेन में युद्ध अपराध करने के लिए न्याय के दायरे में तत्काल लाया जाना चाहिए।’’

यूक्रेन के विभिन्न इलाकों खासकर बूचा से सामने आई खौफनाक तस्वीरों ने दुनिया में खलबली मचा दी है और रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा तथा कठोर पाबंदी लगाने की मांग की गई है। जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र की सबसे शक्तिशाली इकाई को लाशों के ढेर की 20 मिनट की वीडियो फुटेज दिखाते हुए ‘‘रूसी आक्रमण को रोकने’’ का आह्वान किया।

Leave a Reply

Next Post

आम आदमी पार्टी ने दिया चंडीगढ़ को बांटने का फॉर्मूला, पंजाब-हरियाणा के लिए 20-20 हजार करोड़ की भी मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 06 अप्रैल 2022। पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर जारी लड़ाई के बीच राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि केंद्र सरकार को चंडीगढ़ को दो हिस्सों में बांटना चाहिए। उन्होंने दोनों सरकारों को अलग-अलग […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप