राहुल गांधी के प्यार ने भावविभोर कर दिया, इंडिया गठबंधन सुखद जीत हासिल करेगा : सीएम स्टालिन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 13 अप्रैल 2024। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को “सुखद जीत” हासिल करेगा। स्टालिन शुक्रवार को राज्य के दौरे पर आये कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मैसूर पाक प्राप्त करने पर अभिभूत थे। स्टालिन ने कहा कि उनके “भाई के प्यारे भाव” ने उन्हें भावविभोर कर दिया। दोनों नेताओं ने कोयंबटूर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें राहुल गांधी कोयंबटूर में उनके (स्टालिन) लिए मैसूर पाक खरीदने के लिए सड़क के डिवाइडर को फांदकर मिठाई की एक दुकान की ओर तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

स्टालिन ने कहा, ‘‘मेरे भाई राहुल गांधी के इस प्यारे भाव से भावविभोर हो गया। चार जून को ‘इंडिया’ (गठबंधन) निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगा।” सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में राहुल गांधी को सड़क के डिवाइडर को फांदते, सड़क पार करते और मिठाई की एक दुकान में तेजी से जाते देखा गया। जब राहुल गांधी से पूछा गया कि वह क्या खरीदना चाहेंगे, तो वह विक्रेता से यह कहते सुने गए, “मुझे अपने भाई स्टालिन के लिए मैसूर पाक चाहिए।” इसके बाद मिठाई की दुकान पर उन्हें मैसूर पाक चखने के लिए दिया गया और उसे चखने के बाद, गांधी ने भुगतान किया और विक्रेता को धन्यवाद दिया। गांधी ने इसके साथ ही दुकान के कर्मियों के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई।

बाद में राहुल गांधी स्टालिन के पास जाते हैं और उन्हें मिठाई भेंट करते हैं, जिसे द्रमुक अध्यक्ष आश्चर्यचकित होकर स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने एम के स्टालिन को प्रसिद्ध मैसूर पाक उपहार में दिया तथा यह तमिलनाडु के लोगों के साथ उनके मधुर संबंधों का प्रतीक है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा, इसलिए कह रहे ‘अबकी बार 400 पार’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 अप्रैल 2024। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सोमनी में आयोजित आमसभा में भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ