सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में मौजूद रहे दिग्गज़ कलाकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 30 अगस्त 2024। फाउंडर और आयोजक अय्यूब खान द्वारा मुम्बई के पीवीआर थिएटर में पहले सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें कई भाषाओं की ढेर सारी शार्ट फिल्मो की स्क्रीनिंग हुई। इस अवसर पर पूनम ढिल्लो, बोमन ईरानी, यशपाल शर्मा, मेघा रे, रवि गोसाईं, अनूप सोनी , एकता जैन , राजेश तेलंग , फाउंडर व आयोजक अय्यूब खान, सय्यद अहमद सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। यहां प्रदर्शित की गई फिल्मो में धर्मरावबाबा  अत्राम (दिलों का राजा), मास्टरपीस, द इमाम, दादा लख्मी, नानीरा,  अवतारी, प्रमोशन, राजकपूर लोनी ट्यून्स, बाज़, अंतर्नाद, ब्लैक कॉफी, एंड इज़ बेगिनिंग, डिप्रेशन, लास्ट सीन, ब्रेक द साइलेन्स, बीतेलगुज़ उल्लेखनीय है। टीवी की मशहूर ऎक्ट्रेस मेघा रे स्टारर शार्ट फ़िल्म मास्टरपीस की यहां काफी चर्चा हुई। मेघा की यह डेब्यू शार्ट फ़िल्म है, जिसमे उनके साथ समक्ष सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है। निमिषा तिवारी इसकी को-प्रोड्यूसर भी यहां मौजूद थीं। मेघा रे ने कहा कि फ़िल्म मास्टरपीस ओटीटी के लिए बनाई गई थी लेकिन आज बिग स्क्रीन पर देखकर खुशी हुई, यह मेरे लिए प्राउड मोमेंट है। यह एक पैशनेट फोटोग्राफर की कहानी है।

यशपाल शर्मा के निर्देशन में बनी हरियाणवी फीचर फिल्म दादा लख्मी को भी यहां काफी सराहा गया। इस फ़िल्म को देखने के लिए पूनम ढिल्लो, रवि गोसाईं सहित कई सेलेब्रिटीज़ मौजूद रहे और सभी ने यशपाल शर्मा के कुशल निर्देशन के लिए उनकी प्रशंसा की। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धर्मरावबाबा अत्राम के जीवन की कहानी पर बनी फिल्म “धर्मरा बाबा अत्राम – दिलों का राजा” को भी ऑडिएंस ने खूब सराहा। यहां मौजूद फ़िल्म के निर्देशक भूषण अरुण चौधरी ने इसकी निर्मात्री नीतू जोशी का आभार जताया और सिने ड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल को बेहतरीन पहल बताया।

महिला निर्देशक सबा द्वारा बनाई गई फ़िल्म “द इमाम” को बोमन ईरानी सहित सभी दर्शकों ने सराहा। यह 6 साल की एक लड़की की स्टोरी है। बोमन ईरानी ने कहा कि मेरे साथ बहुत से लोग यह फ़िल्म देखकर रो रहे थे। यह दिल को छू लेने वाली स्टोरी है। सिनेड्रीम्स इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल एक अच्छा प्लेटफार्म है जहां शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से फ़िल्म मेकर्स एक्टर्स अपनी बात कहते हैं। फ़िल्म जगत में पिछले 4 दशकों से निर्माता निर्देशक लेखक और डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में काम कर रहे अय्यूब खान इस फ़िल्म फेस्टिवल के संस्थापक और ऑर्गनाइजर हैं, उनके साथ सय्यद अहमद भी जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

आज की माताएँ अक्सर अपनी भूमिकाओं के प्रति अत्यधिक सचेत हैं-शबाना आज़मी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 अगस्त 2024। 2024 राउंडटेबल कांफ्रेंस, यूनिसेफ के सहयोग से ग्रेविटस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम, प्रारंभिक बाल विकास (ईसीडी) के जरूरी और आवश्यक विषय को संबोधित करने के लिए कई प्रमुख आवाज़ों को एक साथ लाता है। इसमें शामिल होने वाले प्रतिष्ठित गणमान्य […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप