झारखंड सरकार की कोचिंग योजना सवालों के घेरे में, भाजपा ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 31 जुलाई 2025। झारखंड में कोचिंग योजना को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी छात्रों की शिक्षा योजनाओं में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता अजय साह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार “अनुसूचित जनजाति शिक्षण उत्थान कार्यक्रम” के नाम पर एक नया घोटाला करने की तैयारी में है। भाजपा के मुताबिक, ट्राइबल वेलफेयर कमिश्नर द्वारा टेंडर संख्या 2025_WELFR_103203_1 जारी किया गया है, जिसके तहत 300 आदिवासी छात्रों को NEET और IIT-JEE जैसी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दिलाने हेतु संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया फिलहाल जारी है और टेंडर खोलने की तिथि 11 अगस्त निर्धारित है।

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने इस टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि टेंडर खुलने से पहले ही सरकार और विभागीय अधिकारियों द्वारा एक खास संस्थान — फिजिक्स वाला — का नाम सार्वजनिक रूप से घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भी इस संस्थान का नाम स्पष्ट रूप से उल्लेखित है, जो यह संकेत देता है कि टेंडर का परिणाम पहले ही तय किया जा चुका है। अजय साह ने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया एक “सुनियोजित लूट” का हिस्सा है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी तरह शराब घोटाले में भी भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा पहले ही जिन कंपनियों का नाम उजागर किया गया था, उन्हें ही बाद में ठेका दिया गया। अब वही पैटर्न कोचिंग योजना में अपनाया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “राज्य की शिक्षा व्यवस्था पहले ही सरकार की लापरवाही और कमीशनखोरी की नीति से बर्बाद हो चुकी है। अब आदिवासी छात्रों के भविष्य के साथ क्रूर मज़ाक किया जा रहा है। कोचिंग के लिए उन्हीं संस्थानों का चयन होना चाहिए, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सक्षम हों, न कि वे जो मंत्रियों और अधिकारियों को कमीशन देने में माहिर हों।” भाजपा ने इस पूरे टेंडर प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

'अवैध बांग्लादेशियों के कारण अदिवासियों की आबादी घटी, इसलिए लागू हो NRC', सांसद निशिकांत की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 31 जुलाई 2025। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को लोकसभा में झारखंड में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों के कारण राज्य में आदिवासी आबादी तेजी से घट रही है। उन्होंने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान