अफगानिस्तान में बढ़ा खतरा: काबुल से 31 तक हर हाल में अपने नागरिकों की निकासी चाहता है भारत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काबुल 28 अगस्त 2021। काबुल एयरपोर्ट के पास बृहस्पतिवार को आत्मघाती बम धमाकों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। भारत ने 31 अगस्त तक हर हाल में अपने 20 नागरिकों के साथ 140 सिख-हिंदुओं को भी निकालने की तैयारी की है। मौजूदा हालात में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत रूस के जरिये तजाकिस्तान के संपर्क में है, वहीं ईरान से भी बैक चैनल से बातचीत कर रहा है। धमाकों के बाद अब भारत की नजरें अमेरिका-फ्रांस जैसे देशों के भावी रुख पर टिकी हैं।

स्थिति को लेकर भारत सतर्क

अनुमान है कि काबुल एयरपोर्ट से अमेरिकी सैनिकों के हटने के बाद इस पर या तो तालिबान का कब्जा होगा या एयरपोर्ट बंद हो जाएगा। दोनों ही स्थिति में भारत के लिए चुनौतियां बढ़ जाएंगी। अगर 31 अगस्त से पहले भारत अपने नागरिकों और मदद मांगने वाले सिख-हिंदू शरणार्थियों वहां से नहीं निकाल पाया तो उसकी मुश्किलें और बढ़ेंगी।

भारत ने तैयार किया बैकअप प्लान

एयरपोर्ट बंद होने की स्थिति में भारत ने बैकअप प्लान भी तैयार किया है। उस स्थिति में तजाकिस्तान और ईरान दो ही ऐसे देश हैं, जिससे भारत को मदद मिल सकती है। भारत दोनों से संपर्क में है। इन दोनों देशों की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं और यदि एयरपोर्ट बंद हुआ तो भारत इनकी सहायता ले सकता है।

तालिबान से बातचीत पर ऊहापोह

सूत्रों का कहना है कि दो दशक बाद सत्ता में आए तालिबान का रुख अभी स्पष्ट नहीं है। तालिबान की पाकिस्तान के साथ सहानुभूति है। हालांकि उसने अब तक कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की हां में हां नहीं मिलाया है। मुश्किल यह है कि सत्ता में आए तालिबान पर हक्कानी नेटवर्क हावी है और हक्कानी नेटवर्क भारत विरोधी है। फिर नई परिस्थिति में अमेरिका सहित कई अहम देशों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जबकि चीन-ईरान और पाकिस्तान तालिबान से संबंध बेहतर बनाने में जुटा है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ CPI (M) नेता पहुंचे SC, जल्द सुनवाई की मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 अगस्त 2021। सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने जम्मू और कश्मीर से स्पेशल स्टेटस वापस लिये जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीपीआई (एम) नेता ने शुक्रवार को सुप्रीम अदालत में अपनी एक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप