कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, रांची में अब तक मिले 22 मामले

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जून 2025। देश में एक बार कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी हैं। लगातार इसके मामले में बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, झारखंड की राजधानी रांची में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बीते शुक्रवार को जांचे गए 53 सैंपलों में से 2 लोगों की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है जिसके बाद अब तक सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में कुल 505 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिनमें से 39 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को मास्क पहनने की सख्त सलाह दी गई हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग जरुरी किया जाए ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। लोगों से व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की गई हैं। यदि किसी को खांसी, बुखार या कोरोना जैसे लक्षण महसूस हो तो तुरंत खुद को आइसोलेट करने और डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई हैं। साथ ही खांसते या छींकते समय मुंह ढकने और हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा गया हैं। सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की भी हिदायत दी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

'हेलिकॉप्टर थोड़ा मुड़ा, पीछे की तरफ गया और फिर...', सामने आया हादसे का असल कारण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रुद्रप्रयाग 16 जून 2025। रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड के गौरीमाई खर्क में क्रैश हुए हेलिकॉप्टर के लिए आर्यन कंपनी के दो मैनेजरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फाटा के राजस्व उप निरीक्षक ने कंपनी के खिलाफ सोनप्रयाग पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव