अहमदाबाद में आज रात 9 बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू , स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला टाला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अहमदाबाद में आज रात से लगेगा नाईट कर्फ्यूनाईट

सीएम रूपाणी बोले- गुजरात में टोटल लॉकडाउन का इरादा नहीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अहमदाबाद 20 नवंबर 2020। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हर तरफ चिंता बढ़ती जा रही है। अहमदाबाद में आज रात नौ बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। यह 23 नवंबर की सुबह छह बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने के अपने पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया है।

गुजरात के आईएएस अफसर डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने ट्वीट करके बताया था कि देर रात कोरोना स्थिति की समीक्षा की गई और यह निर्णय लिया गया कि पूर्ण कर्फ्यू आज रात 9:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक अहमदाबाद शहर में लगाया जाएगा। इस अवधि के दौरान केवल दूध और दवाइयां बेचने वाली दुकानों को खुला रहने दिया जाएगा।

इसके साथ ही अहमदाबाद के स्कूलों को 23 तारीख से शुरु करने का फैसला वापस ले लिया गया है। अहमदाबाद में कर्फ़्यू लगने और कोरोना के केस में बढ़ोतरी होने के बाद अब गुजरात सरकार ने पूरे गुजरात में स्कूल शुरु करने का फ़ैसला टाल दिया है। शिक्षा विभाग ने अपने फैसले को वापस ले लिया है।

अहमदाबाद में नाइट कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक चीजों की दुकानें ही खुली रहेंगी। इसके अलावा विजय रूपाणी सरकार ने अहमदाबाद के लिए 300 डॉक्टर, 300 मेडिकल छात्र और 20 अतिरिक्त एंबुलेंस तैनात कर दिए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से कोरोना केस बढ़ रहे हैं।

गुजरात में लॉकडाउन की बात अफवाह – सीएम रूपाणी

गुजरात में फिर से लॉकडाउन की अफवाह पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि ये महज अफवाह है। गुजरात में लॉकडाउन नहीं लगेगा। ये सिर्फ वीकेंड कर्फ्यू है, जो आज रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक ही रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

लव जिहाद के खिलाफ मध्य प्रदेश के बाद अब उत्‍तर प्रदेश में भी सख्त कानून की तैयारी, गृह विभाग ने न्याय व विधि विभाग को भेजा प्रस्ताव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ 20 नवंबर 2020। उत्‍तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ सख्‍त कानून बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस सम्‍बन्ध में गृह विभाग ने विधि विभाग को प्रस्‍ताव भेज दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्‍द ही लव जिहाद के खिलाफ कानून मूर्त रूप ले […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर