बेलगावी में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले की नड्डा ने की निंदा; पांच नेत्रियों की समिति बनाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बंगलूरू 15 दिसंबर 2023। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कर्नाटक के बेलगावी में आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना की निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, तब से महिलाओं के साथ होने वाले जघन्य अपराध बढ़ गया है और यह अब रोजाना हो रहा है। नड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को दर्शाता है। 

इस मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस कमेटी में श्रीमती अपराजिता सरांगी, श्रीमती सुनीता दुग्गल, श्रीमती लॉकेट चटर्जी, श्रीमती रंजीता कोली और डॉ. श्रीमती आशा लकरा को शामिल किया गया है।

क्या था मामला
कर्नाटक के बेलगवी जिले में महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। दरअसल महिला का बेटा एक लड़की के साथ घर छोड़कर भाग गया था, जिसकी सगाई किसी और से होने वाली थी।  इस कृत्य के बारे में पता चलने पर लड़की के परिवार के सदस्यों ने न्यू वंतामुरी गांव में उसके घर पर हमला किया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद वे उसकी मां को घसीटकर ले गए। उसे निर्वस्त्र घुमाया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह अपराध किया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। राज्य गृह मंत्री जी परमेश्व ने इलाके का दौरा करने वाले गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना को अमानवीय करार दिया। कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेलगावी में महिला को नग्न कराकर परेड कराए जाने की घटना पर नाराजगी प्रकट की है। अदालत ने सवाल किया कि क्या समाज 17वीं सदी में वापस जा रहा है? अदालत ने महिला आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'चंद्रयान-3 बस एक शुरुआत 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा भारत', केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2023। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि ‘चंद्रयान-3 सिर्फ एक शुरुआत है और भारत ने वादा किया है कि वह 2040 तक इंसान को चांद पर भेजेगा।’ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए […]

You May Like

बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे