दिलीप कुमार के निधन से शोक की लहर, मोदी-राहुल समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 07 जुलाई 2021। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया है। काफी समय से सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से वह बार-बार अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। दिलीप कुमार को 30 जून को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद आज सुबह उनके निधन की खबर आई है। 98 साल के अभिनेता के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री दुखी है और देशभर के लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर देश के बड़े राजनीतिक नेता दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पीएम मोदी, राहुल गांधी, नीतिश कुमार समेत बड़े-बड़े नेता सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

-पीएम मोदी ने शोक जताया

पीएम मोदी ने भी दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा , “उन्हें एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा।” पीएम ने कहा, “उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी परफॉमेंस को आने वाली पीढ़ियों में याद किया जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया,  “दिलीप कुमार जी के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। भारतीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

धोनी को हमेशा अपना कप्तान मानेंगे विराट कोहली, कुछ ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 07 जुलाई 2021। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है। धोनी की कप्तानी में विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, तो वहीं विराट की कप्तानी में धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण