केंद्रीय एजेंसियों का पंजाब में हाई अलर्ट: धार्मिक भावनाओं को भड़काने की साजिश, सभी श्रद्धा स्थलों की चौकसी का आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जालंधर 20 दिसंबर 2021। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को हाई अलर्ट किया है कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की नापाक योजना देश विरोधी तत्वों द्वारा की जा रही है। एजेंसियों ने सभी डेरा मुखियों के अलावा सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को यकीनी बनाने का आदेश दिया है। इस इनपुट के बाद पंजाब सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। मंदिरों से लेकर गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने और गांव स्तर पर सरपंचों तक को आगाह करना शुरू दिया गया है कि अगर कोई शरारती तत्व गांव या धार्मिक स्थलों के आसपास दिखाई देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

ताजा इनपुट के मुताबिक, पंजाब में कई धार्मिक डेरों पर शरारती तत्व कोई वारदात कर सकते हैं। डेरों के कई मुखी पहले ही आतंकवादियों के निशाने पर है। वियना कांड के बाद पंजाब में काफी दिनों तक माहौल खराब रहा और आगजनी हुई थी। वियना में डेरा सच्चखंड बल्लां के संत रामानंद जी की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। आतंकवादियों द्वारा डेरा सिरसा के संत गुरमीत राम रहीम, नूरमहल के दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के लिए आरडीएक्स भेजा जा चुका है। इसी वजह से कई डेरों की सुरक्षा को रिव्यू किया जाने लगा है। अमृतसर व कपूरथला की सनसनीखेज वारदात के बाद एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि पंजाब में धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए नापाक हरकतें की जा सकती हैं।  पंजाब में विधानसभा चुनाव भी निकट आ रहे हैं और इसका पूरा फायदा पाक की खुफिया एजेंसी आईएसआई उठाने की फिराक में है। पंजाब में सभी गुरुद्वारा और मंदिरों की सुरक्षा कड़ी करने का आदेश जारी कर दिया गया है और तमाम धार्मिक स्थलों के बाहर सीसीटीवी कैमरों को लगाने का आदेश दिया गया है।  पंजाब में तमाम छोटे बड़े गांवों में गुरुद्वारा साहिब हैं, जहां पर श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है। ऐसे में एजेंसियों की तरफ से यह भी आगाह किया गया है कि तमाम गुरुघरों की सुरक्षा को सख्त किया जाए और निगरानी रखी जाए। सूत्रों के मुताबिक यह इनपुट भी मिले हैं कि पंजाब में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने ड्रोन से टिफिन बम भी भेजे हैं। जिसकी एक खेप को अभी बरामद नहीं किया जा सका है।  पंजाब में एक दर्जन ऐसे लोगों को तैयार कर भेजा गया है, जिनको सिखों व हिंदुओं या डेरे से जुड़े श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का टास्क दिया गया है। पंजाब में जहां शनिवार को श्री दरबार साहिब में बेअदबी की घटना हुई, वहीं इससे पहले तख्त श्री केशगढ़ साहिब में भी नापाक हरकत की गई। 

पंजाब में पिछले दो दिन की घटनाओं से काफी तनाव का माहौल पैदा हो गया है और शांति व भाईचारे को खतरा पैदा हो गया है। पंजाब में खुफिया एजेंसियों की टीमों ने अपना जाल बिछा दिया है। पंजाब की इंटेलिजेंस व काउंटर इंटेलिजेंस की टीमों को मैदान में उतारा गया है और तमाम धार्मिक स्थलों के इर्द गिर्द डेरा जमाने का आदेश दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: प्याज खरीद में भ्रष्टाचार की जांच कर रही IAS अफसर का तबादला, विपक्ष ने मुख्यमंत्री की भूमिका पर उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 20 दिसंबर 2021। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शनिवार देर शाम को उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव और IAS अफसर कल्पना श्रीवास्तव का अचानक तबादला कर दिया। वह किसानों के लिए प्याज खरीदने के मामले में हुए भ्रष्टाचार की जांच कर रही […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप