फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 21 अगस्त 2026। दशहरा 2026 पर सिनेमाघरों में हंसी, रोमांच और रहस्य का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। Amazon MGM Studios और Colour Yellow की फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम धर एक बिल्कुल अलग और दिलचस्प किरदार में नजर आएंगी।

कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब परिवार में आने वाली एक ऐसी दुल्हन की है, जो पहली नजर में बिल्कुल परफेक्ट बहू दिखाई देती है। उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं, लेकिन तभी उसका देवर उसकी असलियत पर शक करने लगता है। सवाल उठता है—“क्या यह परफेक्ट भाभी कहीं डायन तो नहीं?”

निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं और संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। निर्माता आनंद एल राय के मुताबिक, “यह कहानी दर्शकों को हर मोड़ पर सरप्राइज करेगी।” वहीं निखिल मधोक ने इसे दशहरा के लिए “परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने के लिए बिल्कुल सही फिल्म” बताया।

फैंटेसी, कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और रहस्य के इस अनोखे मेल के साथ ‘नई नवेली’ दशहरा पर दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा, बच्चों की सुरक्षा का संदेश

शेयर करेबच्चों का बचपन परिस्थितियों की भेंट नहीं चढ़ना चाहिए: आयुष्मान खुराना छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 21 अगस्त 2026। सिद्ध अभिनेता और यूनिसेफ इंडिया के राष्ट्रीय एम्बेसडर आयुष्मान खुराना ने महाराष्ट्र के जालना में सीजनल माइग्रेशन से प्रभावित बच्चों और परिवारों से मुलाकात कर सुरक्षित बचपन का मजबूत संदेश […]

You May Like

इंदौर सेंट्रल जेल में बीमारी का प्रकोप, 30 कैदी पड़े बीमार....|....'दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवान'....|....राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन आज से....|....खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: जांच में 'असुरक्षित' मिला पनीर, फॉर्च्यून मैदा के बैच की बिक्री पर रोक....|....भोपाल: आज बाजार में नहीं चलेगा यूपीआई....|....सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा