क्या उर्वशी रौतेला बनेंगी धूम 4 की नई सनसनी?

admin
शेयर करे

धूम 4 में छाएंगी उर्वशी रौतेला?

धूम 4 में होगा उर्वशी रौतेला का ग्लैमरस धमाका!

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 07 मई 2026। बॉलीवुड में चर्चाओं की रफ्तार अक्सर आधिकारिक घोषणाओं से भी तेज होती है और इस बार यह लहर उर्वशी रौतेला को सीधे सुर्खियों के केंद्र में ले आई है। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के ही वह बहुप्रतीक्षित धूम 4 से जुड़ी सबसे चर्चित संभावित चेहरों में शामिल हो गई हैं। यश राज फिल्म्स या निर्माता आदित्य चोपड़ा की ओर से भले ही कोई पुष्टि नहीं हुई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी पसंद साफ जाहिर कर दी है। खासतौर पर रणबीर कपूर के संभावित लीड रोल की खबरों के बीच, उर्वशी के साथ उनकी जोड़ी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा ट्रेंड फैंस के बीच से ही उभरा है। फैन एडिट्स, कास्टिंग पोल्स और लगातार हो रही चर्चाओं ने उर्वशी को एक ग्लैमरस और एक्शन-रेडी विकल्प के रूप में स्थापित कर दिया है। उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस, कॉन्फिडेंस और ग्लोबल अपील को देखते हुए कई लोग मानते हैं कि वह धूम फ्रेंचाइज़ी में नई ऊर्जा भर सकती हैं। अब देखना यह है कि यह फैन-ड्रिवन क्रेज हकीकत में बदलता है या नहीं, लेकिन फिलहाल इतना तय है—धूम 4 के लिए उर्वशी रौतेला का नाम सबसे ज्यादा गूंज रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम', वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 मई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक साल पहले भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय बहादुरी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान