रेगो बी ने सॉन्ग “सैक्रिफाइस” को अनोखे अंदाज़ में गाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 23 जनवरी 2022। दुनिया भर के दर्शकों द्वारा अपने पहले गीत ‘*बच्चा पार्टी*’ के लिए पहले से ही सराहना पा चुके ग्लोबल सुपरस्टार रेगो बी ने अपने दादा बप्पी लहिरी के गानो सूची से हर हफ्ते उसे अपने अंदाज़ में गाते हुए हमें आश्चर्यचकित किया है। और इस बार तो, उन्होंने हमें आश्चर्यचकित करने के लिए अगले स्तर पर चले गए, क्योंकि उन्होंने एल्टन जॉन द्वारा गाए गए सबसे प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय गीत ‘सैक्रिफाइस’ को अपना अलग रूप दिया। ‘सैक्रिफाइस’ अंग्रेजी संगीतकार और गायक एल्टन जॉन का एक गाथागीत है। यह गीत एल्टन जॉन और उनके सहयोगी बर्नी ताउपिन द्वारा लिखा गया था l  यह गीत 1989 के एल्बम ‘स्लीपिंग विद द पास्ट’ में दिखाया गया था। यह यूके सोलो चार्ट में जॉन का पहला सोलो सिंगल बन गया, जो कई हफ्तों तक शीर्ष स्थान पर रहा। गीत के प्रति निष्ठावान रहकर और इसके संगीतकार का आदर करते हुए रेगो-बी ने अपने अनोखे अंदाज़ में गीत को एक विशेष स्पर्श दिया है।
      रेगो बी के खून में संगीत है, उनके पास अपने दादा बप्पी लहिरी जैसी ही शैली और ऊर्जा है जो उनके सुनहरे दिनों में थी। रेगो-बी ने न केवल इस गाने में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई है, बल्कि दो से भी अधिक पीढ़ियों से सुन रहे इस गीत को रीमेक करने के इस प्रयास के साथ उन्होंने भावपूर्ण संगीत की संवेदनशीलता और प्रशंसा भी दिखाई है। ‘बच्चा पार्टी’ के लिए, रेगो बी को कई ऑडिशन के राउंड्स और बहुत ही कठिन प्रक्रिया से गुज़रना पड़ा। रेगो बी जैसे प्रतिभाशाली बच्चे को खोजने का श्रेय बच्चा पार्टी के संगीतकार शमीर टंडन को जाता है, जिन्होंने मुंबई के एक प्रतिष्ठित संगीत विद्यालय द्वारा अनुशंसित बच्चों के एक बड़े समूह के माध्यम से रेगो बी को चुना है। अपने इस नए यूट्यूब वीडियो के बारे में बताते हुए रेगो-बी ने कहा, “मैं पश्चिमी शास्त्रीय संगीत और पॉप का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं हिप-हॉप सिंगर्स और रैपर्स को भी सुनता हूं। मैं माइकल जैक्सन, एल्टन जॉन और एड शीरन को बहुत पसंद करता हूं और उनके सभी गाने सुनता हूं। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिलती है।  एल्टन जॉन के इस गाने के प्रयास में, मैंने केवल इस गीत और इसके जादुई एहसास के प्रति अपना प्यार दिखाने और महसूस करने की कोशिश की है l 

Leave a Reply

Next Post

विदेशी कंपनियां कर रहीं ब्लैकमेल, खाद किल्लत पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अजीब बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुरैना 23 जनवरी 2022। इस समय मध्य प्रदेश के किसान खाद संकट को लेकर परेशान हैं। कई जिलों से तस्वीरें आ रही हैं, जिसमें किसान घंटों लाइन लगाने के बावजूद खाद के लिए इंतजार ही करते रह जा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक