गोवंश भरकर जा रहे मिनी ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गईं 13 गायें व बछड़े, 6 को बचाया, चालक फरार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

उज्जैन 22 मई 2022। मप्र के उज्जैन जिले में शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। गोवंश लेकर जा रहा मिनी ट्रक (आयशर) में आग लग गई। घटना में 13 गोवंश जिंदा जल गए। सूचना पाकर आसपास के लोग पहुंचे और 6 गायों व बछड़ों को जैसे-तैसे बचाया। वाहन चालक घटना के बाद से फरार है। पुलिस तलाश कर रही है।

घटना उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के चंपाखेड़ा फाटा के पास की है। यह स्थान घिनोदा के पास है। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक एमपी 09 जीएफ 3756 जावरा की ओर से आ रही थी। इसमें 20 से ज्यादा गोवंश भरे थे। अचानक इस वाहन में आग लग गई 8 बछड़े और 5 गायें जिंदा जल गई। आसपास के लोगों को सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड आई और आग बुझाने में जुटी। इसी बीच वाहन में भरे गोवंश को बाहर निकाला। 6 गोवंश को बचाया गया, जिन्हें बाद में गोशाला भेजा। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता चला है कि वाहन के पहियों में घर्षण के कारण आग लगी थी जो तेज हवा के कारण पूरे वाहन में फैल गई। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया। गोवंश कहां से लाए जा रहे थे और कहां ले जाए जा रहे थे इसका पता लगा रहे हैं। चालक के पकड़ में आने के बाद पूरी जानकारी मिलेगी। मामले में गोवंश की तस्करी की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि तस्करी करके गोवंश को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर परिचर्चा एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम प्रदेश के विभिन्न जिलों के वन अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत