‘धुरंधर’ के आगे कितना कमा पाई ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ की भी ऐसी रही शुरुआत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 13 दिसंबर 2025। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इस शुक्रवार ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ और ‘शोले: द फाइनल कट’ जैसी नई रिलीज हुई हैं। जानिए इन नई रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही शुरुआत? साथ ही नई रिलीज फिल्मों के बाद ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर रहा क्या हाल…

किस किसको प्यार करूं 2
कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापस आए हैं। इस बार वो लेकर आए हैं फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’। फिल्म की अब पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने अपने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। बेशक ये शुरुआत धीमी है, लेकिन ‘धुरंधर’ जैसी फिल्म के सामने इतना कलेक्शन भी बुरा नहीं कहा जाएगा।

अखंडा 2
नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ टलने के बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बड़ा इंतजार था। ऐसे में पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए के साथ शानदार शुरुआत की है। इससे पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू में भी फिल्म ने 8 करोड़ रुए का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म का अब कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपए हो गया है।

शोले: द फाइनल कट
‘शोले’ के 50 साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने शोले का फाइनल कट रिलीज किया है। इसमें वो सभी सीन देखने को मिलेंगे, जो अब तक शोले में नहीं थे। फिल्म को धर्मेंद्र के लिए भी एक ट्रिब्यूट माना जा रहा है। फिलहाल ‘शोले: द फाइनल कट’ ने पहले दिन 30 लाख रुपए जुटाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा में नहीं मिली एम्बुलेंस...छह किमी पैदल ढोया शव; व्यवस्थाओं की पोल खोलती खाट पर रखी लाश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 13 दिसंबर 2025। सुकमा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। एक ग्रामीण की मौत के बाद सरकारी अस्पताल से उसके शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई। मजबूरन परिजनों ने शव को खाट पर रखा […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज