क्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया

admin
शेयर करे

क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’

क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 जून 2026। सोशल मीडिया अब सिर्फ यात्रा की प्रेरणा का मंच नहीं, बल्कि कमाई का नया जरिया भी बनता जा रहा है। इसी बदलते ट्रेंड को देखते हुए क्लियरट्रिप ने ‘क्लियरट्रिप क्रिएटर्स क्लब’ लॉन्च किया है। यह ऐसा एफिलिएट प्रोग्राम है, जो ट्रैवल कंटेंट को सीधे बुकिंग से जोड़कर क्रिएटर्स को उनकी पहुंच और प्रभाव के आधार पर कमाई का अवसर देता है। खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए न्यूनतम फॉलोअर्स की कोई शर्त नहीं है, बल्कि एंगेजमेंट को प्राथमिकता दी गई है। क्लियरट्रिप की चीफ मार्केटिंग एंड रेवेन्यू ऑफिसर पल्लवी सक्सेना ने कहा, “जेन-ज़ेड ने ट्रैवल निर्णय लेने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। अब यात्रा की प्रेरणा सोशल मीडिया से शुरू होती है और इसी बदलाव के केंद्र में क्रिएटर्स हैं।” उन्होंने आगे कहा, “क्लियरट्रिप क्रिएटर्स क्लब हर पोस्ट को कमाई के अवसर और हर बुकिंग को नई प्रेरणा में बदलने का मंच देता है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा सतत इकोसिस्टम बनाना है, जिसमें क्रिएटर्स और यात्रियों—दोनों को लाभ मिले।

पायलट चरण में क्षेत्रीय क्रिएटर्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें तेलुगु कंटेंट सबसे तेजी से उभरते सेगमेंट्स में शामिल रहा। कंपनी का लक्ष्य 2026 के अंत तक 10,000 से अधिक क्रिएटर्स को इस पहल से जोड़ना है।

Leave a Reply

Next Post

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया के माता-पिता बोले, दोष साबित होने पर बेटी को मिले सबसे कड़ी सजा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 जून 2026। करीब 13 महीने पहले मध्य प्रदेश की लड़की सोनम रघुवंशी ने मेघालय में छुट्टियां बिताने के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की नृशंस हत्या कर दी थी। प्रेम त्रिकोण या तीन किरदारों का एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र के पुणे से […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप