भाजपा के नेता मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुके : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 15 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा था कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हरा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं का ही इतना बड़ा अपमान करने के बाद अब भाजपा नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाग्य तय करने की बात सिर्फ स्वार्थ वश की जा रही है। दरअसल भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता अपने कार्यों से मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास खो बैठे है। मात्र कार्यकर्ताओं का विश्वास वापस पाने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह की कलाबाजियों से भरी बयानबाजी की जा रही है। हकीकत तो यह है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 56 लाख से अधिक कार्यकर्ता थे लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा को 41 लाख वोट मुश्किल से मिल पाए। भाजपा कार्यकर्ताओं की और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की भाजपा के प्रति क्या सोच है ये अब स्पष्ट हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भाजपा को 15 सीटों तक लाने के लिये जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी और उनके सहयोगियों के बलबूते पर भाजपा की जो दुर्दशा हो रही है, वह किसी से छिपी नहीं है। इसीलिये भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश को छत्तीसगढ़ आकर रमन सिंह जी जैसे भाजपा नेताओं के मद्देनजर ही जो निर्देश देने पड़े, इस संदेश को भी छत्तीसगढ़ के लोग समझ रहे है।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज JASPRIT BUMRAH ने टीवी एंकर संजना गणेशन से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           टीम इंडिया के तेज गेंदबाज यानी जसप्रीत बुमराह ने भी अपना जीवन साथी चुन लिया हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड स्‍पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन संग सोमवार (15 मार्च) को शादी कर ली। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण