टीम इंडिया के तेज गेंदबाज JASPRIT BUMRAH ने टीवी एंकर संजना गणेशन से रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज यानी जसप्रीत बुमराह ने भी अपना जीवन साथी चुन लिया हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड स्‍पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन संग सोमवार (15 मार्च) को शादी कर ली। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट कर सबको चौंका दिया है। एक बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें एक-दूसरे के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। 

बुमराह और संजाना ने ट्विटर पर लिखा, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है। आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं।

दोनों ने अनंत कारज की रस्‍म के साथ गुरुद्वारे में शादी की। पिछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ) की शादी की खबरें मीडिया में चल रही थीं। इसके साथ ही सोशाल मीडिया पर बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी करने के बाद फैंस के साथ भी अपनी खुशियां बांटी।

संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था। वह स्‍पोर्ट्स एंकर भी हैं। संजना गणेशन आईपीएल के दौरान केकेआर डायरीज नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं। वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और नाइट क्लब नाम का शो होस्ट करती थीं। 

बता दें बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया था। वह टी20 इंटरनैशनल और वनडे इंटरनैशनल सीरीज का भी हिस्सा नहीं होंगे। भारत ने टेस्ट सीरीज 3-1 से अपने नाम की और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ किया।

Leave a Reply

Next Post

अप्रैल के अंत में भारत के दौरे पर आएंगे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन

शेयर करेईयू से बाहर होने के बाद भारत का दौरा ब्रिटेन की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लंदन 16 मार्च 2021।  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल महीने के अंत में भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कार्यालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यूरोपियन संघ […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा