शिवराज बोले- जवाब नहीं मिलने तक सवाल पूछता रहूंगा, नाथ बोले- आपने अन्नदाता का अधिकार छीन पाप किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 06 मार्च 2023। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल जवाब का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं एक सवाल बार-बार कमलनाथ जी से पूछूंगा। वह जवाब नहीं दे रहे हैं जब तक वह जवाब नहीं देंगे मैं सवाल पूछता रहूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए, 2017 में अत्यंत पिछड़ी जनजाति की बहने, जो जनजाति समाज से आती थी। उनको मुख्यमंत्री आहार अनुदान योजना के लिए एक हजार रुपए देना प्रारंभ किये थे। कमलनाथ की सरकार ने उन बहनों से एक हजार रुपए छीन लिए।

आपने कौन सी योजना बनाई 
सीएम ने कहा कि वह जवाब नहीं दे रहें है। उन्होंने बहनों से एक हजार रुपए छुड़ा लिये। बहनों को धोखा दिया। उनके साथ छल-कपट किया। और अब बहनों की बात करते हैं। सीएम ने कहा कि कमलनाथ जी ने अपने वचन पत्र में वादा किया था। गंभीर रूप से बीमार महिलाएं, जो काम करने की क्षमता खो चुकी है। उनको जीवन भर, भरण-पोषण के लिए योजना बनाएंगे। सीएम ने नाथ से पूछा कि आपने कौन सी योजना बनाई। जो योजना बनी थी, वह भी छीन ली।

भ्रष्टाचार मत करों कार्रवाई नहीं होगी 
विपक्ष के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल करने के आरोप पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है कि कोई गड़बड़ करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फिर चाहे वह कितना भी बड़ा हो। अब प्रधानमंत्री को पत्र लिखने की वजह भ्रष्टाचार मत करो। भ्रष्टाचार नहीं करोगे तो कार्रवाई नहीं होगी। 

Leave a Reply

Next Post

मनीष सिसोदिया को 20 तारीख तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, तिहाड़ जेल में रहेंगे सिसोदिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 मार्च 2023। सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. कोर्ट में पेशी के दौरान आज सीबीआई ने सिसोदिया की रिमांड की मांग नहीं की और उन्हें 20 मार्च के […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत