गूगल प्ले स्टोर से हटाया पेटीएम पेमेंट ऐप, अब डाउनलोड और अपडेट नहीं होगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटाया पेटीएम ऐप, पॉलिसी का दिया हवाला

पेटीएम ने कहा यूज़र्स के पैसे सेफ़ हैं और मोबाइल में ये ऐप काम करता रहेगा

पेटीएम का गेमिंग ऐप भी गूगल ने ऐप स्टोर से हटा लिया था..

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 सितंबर 2020। घरेलू डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। पेटीएम ने एक ट्वीट के जरिए शुक्रवार को कहा कि उसका एंड्रॉयड ऐप नए डाउनलोड या अपडेट के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं है। हम जल्द ही वापसी करेंगे। कंपनी ने कहा कि आपकी राशि पूरी तरह से सुरक्षित है और आप पेटीएम ऐप को सामान्य तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

उधर, गूगल ने कहा है कि प्ले स्टोर ऑनलाइन कसीनो और दूसरे गैंबलिंग ऐप को भारत में इजाजत नहीं देता है। अगर कोई ऐसा करता है तो वह पॉलिसी का वॉयलेशन करता है। पेटीएम पर इसी के तहत कार्रवाई की गई है।

गूगल ने कहा- ऑनलाइन कसीनो की इजाजत नहीं

गूगल ने कहा है कि वह ऑनलाइन कसीनो और ना ही स्पोर्ट्स बैटिंग को सुविधा देने वाले गैरकानूनी गैंबलिंग की इजाजत नहीं दे सकता है। गूगल की वाइस प्रेसीडेंट प्रोडक्ट, एंड्रॉयड सिक्योरिटी और प्राइवेसी सुजैन फ्रे ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘जब कोई ऐप इन पॉलिसीज का उल्लंघन करता है तो हम डवलपर को इसकी जानकारी देते हैं। जब तक डवलपर पॉलिसी के अनुसार बदलाव करता है तब तक ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया जाता है।’

गूगल-पे से भी है पेटीएम का मुकाबला

पेटीएम देश के बड़े स्टार्टअप्स में से एक है। गूगल के पेमेंट प्लेटफॉर्म गूगल-पे से भी पेटीएम का सीधा मुकाबला है। 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष 2019-20 में पेटीएम का रेवेन्यू बढ़कर 3 हजार 629 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार आपदा काल में छत्तीसगढ़ के किसानों मजदूरों के खातों में विभिन्न मदों से पांच हजार करोड़ से अधिक की राशि जमा कराये - धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेमोदी सरकार कर रही है छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार,कोरोना काल में मदद की उम्मीद दूर की बात छत्तीसगढ़ के बकाया 6 हजार करोड़ भी नही मिला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 सितंबर 2020। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप