कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्मो को फिर घेरा, बोलीं- सोचा नहीं था मूवी माफिया कुछ अच्छा करेगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 फरवरी 2022। कंगना रनौत ने फिर एक बार आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को घेरने की कोशिश की है। पहले जहां कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को ‘बिंबो’ कहते हुए सीधे तौर पर घेरा था और कहा था कि फिल्म में गलत कास्टिंग की गई हैं, वहीं इस बार वह उनका नाम लेने से बचती दिखाई पड़ीं। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘मूवी माफिया’ की तारीफ करते हुए लिखा कि वो लोग बहुत जरूरी है कि फिल्मों की रिलीज के लिए। कंगना रनौत ने फिर एक बार साउथ की फिल्मों की ओर दर्शकों का रुख करने की कोशिश की।

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को किया ट्रोल
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘सुनकर अच्छा लगा कि थिएटर्स फिर से खुल गए हैं और साउथ की फिल्में रिकॉर्ड ब्रेकिंग कलेक्शन कर रही हैं। मैंने सुना है कि हिंदी बेल्ट में भी बच्चों की तरह कुछ कदम बढ़ाए जा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म के जरिए जिसमें एक बड़ा हीरो और एक सुपरस्टार डायरेक्टर है। ये बेबी स्टेप्स जरूर हैं लेकिन ये महत्वहीन नहीं हैं।’

इस बार नहीं लिया आलिया का नाम
कंगना रनौत ने आलिया भट्ट का नाम लिए बगैर लिखा, ‘ये कदम जरूरी हैं उन थिएटर्स के लिए जो तकरीबन वेंटिलेटर पर आ चुके हैं। बढ़िया। कभी नहीं सोचा था कि मूवी माफिया इस हद तक बढ़ जाएगा और कुछ अच्छा करेगा। अगर वो ऐसा कर रहे हैं तो हमें उनका बहुत शुक्रगुजार होना चाहिए। मैं तो बेस्ट की उम्मीद कर रही हूं।’ मालूम हो कि कंगना रनौत हमेशा ही नेपोटिज्म की धुर विरोधी रही हैं।

आलिया भट्ट को कहा था ‘पापा की परी’
हाल ही में उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का विरोध करते हुए लिखा था कि इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये पापा की परी के लिए फूंक दिए जाएंगे क्योंकि पापा चाहते हैं कि उनकी रॉमकॉम बिंबो बॉक्स ऑफिस पर साबित करे कि वो एक्टिंग भी कर सकती है।’ बता दें कि आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत करने में कामयाब रही है। सच्ची घटनाओं पर आधारित ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।

Leave a Reply

Next Post

UP Election 2022: भाजपा ने झोंकी ताकत, जेपी नड्डा की आज तीन तथा योगी आदित्यनाथ की चार जिलों में सभाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 26 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीन मार्च को होने वाले छठे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। छठे चरण में तीन मार्च को दस जिलों के 57 […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही