उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ: बोले – स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब शासन व्यवस्था ठीक रहेगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब शासन व्यवस्था ठीक रहेगी। स्वास्थ्य पर सबसे अधिक कुठाराघात भ्रष्टाचार की वजह से पड़ता है। भ्रष्टाचारी बीमारी बढ़ाता है लेकिन अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। मौजूद समय में जो भी भ्रष्टाचार करता है कानून का शिकंजा उस तक पहुंच ही जाता है। भ्रष्टाचार करने वाला चाहे जितने बड़े परिवार अथवा नाम का हो कानून सबके लिए बराबर काम कर रहा है। यह बातें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड पर दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन अवसर पर कहीं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड पर दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला आज से शुरू हुआ है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही जीवन है। आपके पास एक ही विकल्प है स्वस्थ रहना। माया का सुख भी तभी मिलेगा, जब निरोगी काया होगी।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि एक समय था जब आम जनता को दिल्ली से चलने वाला पैसा पूरा नहीं मिलता था लेकिन आज के समय में 100 प्रतिशत मिल रहा है। अटल जी की जो आकांक्षा और भावनाएं थीं वह आज पूरी हो रही हैं। अटल जी होते तो देखते कि उनका सपना सार्थक हो रहा है। आज भारत किसी के दृष्टिकोण का मोहताज नहीं है, हमारा देश पूरी दुनिया को दिशा दे रहा है। एक समय था कि स्वास्थ्य के मामले में हमने अंग्रेजियत को अपना लिया था लेकिन मौजूदा सरकार ने आयुष मंत्रालय का गठन कर हमें अपनी पुरानी पद्धति को अपनाने का अवसर दिया है।

अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन कर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक पल है। मुझे अटल जी का सानिध्य मिला है। सैद्धान्तिक मुद्दों पर अटल जी अटल थे। आज अटल जी होते तो देखते कि आज का भारत दुनिया के शिखर पर जा रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।

प्रतिभा तभी काम आयेगी जब स्वास्थ्य अच्छा होगा
उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत दुनिया में तीसरी महाशक्ति बनने जा रहा है। इसके लिए सबका स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कितनी भी अच्छी हो लेकिन स्वास्थ्य अच्छा नहीं होता तो कुछ भी नहीं कर पायेंगे। इसलिए स्वस्थ रहना ही हमारे पास एकमात्र विकल्प है। इस पर भी सोचना होगा कि हम बीमार ही न पड़ें। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर उपराष्ट्रपति ने कहा जब उनसे मुलाकात होती है तो उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करता हूं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के काम की भी उपराष्ट्रपति ने तारीफ की।

Leave a Reply

Next Post

सुदर्शन का 22 साल की उम्र में डेब्यू, ठोस तकनीक और दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी है खासियत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। पिछले महीने में जब चयनकर्ताओंं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान किया था, तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि तमिलनाडु के 22 साल के साई सुदर्शन वनडे टीम में चुने जाएंगे। सुदर्शन का शामिल होना […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप