पंजाब में रेल रोको आंदोलन स्थगित: तीन दिन के लिए रोका गया आंदोलन, किसान यूनियनों ने लिया फैसला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 17 अप्रैल 2026। पंजाब की मंडियों में गेहूं खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का एलान किया था। अब इसे तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि यह फैसला रणनीति के तहत लिया गया है। पंधेर ने सरकार के रवैए पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत के बजाय टालमटोल की नीति अपना रही है, जिससे किसानों में असंतोष बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तो किसान फिर से आंदोलन को तेज करेंगे। पंधेर ने स्पष्ट किया कि किसान अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो ‘रेल रोको’ आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से फसल पहले ही प्रभावित है लेकिन सरकार खरीद को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। मंडियों में गेहूं खराब हो रहा है और कीमतों में कटौती की जा रही है। किसानों ने तुरंत खरीद शुरू करने बारदाने की कमी दूर करने और मंडियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी है। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम साय जशपुर रवाना, कहा – दूरस्थ और छोटे गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा, वेदांता हादसे के दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी जशपुर के लिए निकले। दोनों नेता वहां आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 कार्यक्रम में शामिल होंगे। जशपुर प्रवास को लेकर सीएम विष्णुदेव साय […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान