BCCI ने खेल रत्न अवॉर्ड के लिए की आर अश्विन-मिताली राज के नाम की सिफारिश, अर्जुन अवॉर्ड के लिए इन क्रिकेटरों का भेजा नाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 जून 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस साल राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए ऑफ स्पिनर आर अश्विन और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का नाम भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के नाम भेजे गए हैं। एएनआई से बात करते हुए सूत्र ने कहा कि, ‘हमने इस बारे में काफी विस्तार से बात की है और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि खेल रत्न अवॉर्ड के लिए अश्विन और मिताली राज का नाम भेजा जाएगा।

सूत्र ने आगे कहा कि, ‘हमने इस साल शिखर धवन का नाम फिर से अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है, साथ ही इसमें केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह का नाम भी जोड़ा है।’ बता दें कि पिछले साल टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा, पैरा एथलीट मरियप्पन थंगावेलू, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, महिला पहलवान विनेश फोगाट और हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। रोहित के अलावा क्रिकेटरों में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की मेंबर दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया था।

खेल मंत्रालय ने बढ़ाई आवेदन जमा करने की तारीख
इससे पहले खेल मंत्रालय आगामी नेशनल खेल पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसमें मंत्रालय ने इसे एक सप्ताह बढ़ाकर पांच जुलाई तक कर दिया। नेशनल खेल महासंघों को पहले 28 जून तक आवेदन भेजने थे। टेनिस, मुक्केबाजी और कुश्ती समेत कई एनएसएफ आवेदन भेज चुके हैं, जबकि अब बीसीसीआई ने भी अब भेज दिया है। ओडिशा सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के लिए दुती चंद का नाम भेजा है।

Leave a Reply

Next Post

कोवाक्सिन खरीद पर बवाल: भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर ब्राजील ने रद्द किया सौदा, भारत बायोटेक ने दिया ये जवाब

शेयर करेब्रासीलिया 30 जून 2021। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे नंबर पर ब्राजील में भारत से कोवाक्सिन खरीद को लेकर बवाल हो गया। इसके बाद ब्राजील की सरकार ने भारत बायोटेक के साथ दो करोड़ कोवाक्सिन खरीदने के लिए किए गए 324 मिलियन डॉलर यानी […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च