नूर अली अंसारी की फिल्म “गेम ऑफ द माइंड” के गीत की रिकॉर्डिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 28 मार्च 2022। लेखक निर्देशक निर्माता नूर अली अंसारी की हिंदी फिल्म “गेम ऑफ द माइंड” के एक गीत की रिकॉर्डिंग मुम्बई में अल्का याग्निक के स्टूडियो में की गई। इस अवसर पर प्रोड्यूसर डायरेक्टर नूर अली अन्सारी, मशहूर अभिनेता आदी ईरानी के साथ इसकी पूरी टीम मौजूद थी।एन ए पिक्चर्स के बैनर तले बन रही सस्पेन्स थ्रिलर फिल्म “गेम ऑफ द माइंड” के डीओपी कपिल के. गौतम,एच ओ पी विजय कुमार, ईपी कासिम अंसारी और संगीतकार डीजे ब्राली हैं।लेखक निर्देशक नूर अली अंसारी ने बताया कि सिंगर शिवांगी शर्मा की आवाज में फ़िल्म का एक खूबसूरत गीत रिकॉर्ड किया गया है जिसे खुद निर्माता निर्देशक ने लिखा है। फ़िल्म में मुश्ताक खान, आदी ईरानी, राज अली, शादाब खान, मुनमुन सरकार, वैदेही सिंह सहित कई कलाकार नजर आएंगे।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फ़िल्म में मैंने हीरो शादाब खान के पिता का रोल करेंगे । मैंने इसमे पॉजिटिव रोल किया है हालांकि मैं आमतौर पर निगेटिव भूमिका निभाता हूँ।। यह एक मर्डर मिस्ट्री है, कई किरदारों पर हत्या का शक जाता है, क्लाइमेक्स में असलियत सामने आएगी तो आप हैरान रह जाएंगे। इसकी कहानी बहुत अच्छी तरह पिरोई गई है। नूर अली जी ने फ़िल्म की तैय्यारी जमकर की है मुझे एहसास हो रहा है कि एक बेहतर और अलग सिनेमा बनेगा।वैदेही सिंह ने कहा कि फ़िल्म में एक सॉफ्ट सी लड़की का मेरा किरदार है जो मुझे पसन्द है।इस फ़िल्म की शूटिंग अगले माह से मुम्बई में शुरू होगी। 

संगीतकार डीजे ब्राली ने बताया कि डायरेक्टर नूर अली अंसारी ने इस गाने को बखूबी लिखा है जिसे शिवांगी ने बहुत अच्छी तरह गाया है। एक्टर से लेखक डायरेक्टर प्रोड्यूसर बने नूर अली अंसारी ने कहा कि दर्शक इस फ़िल्म में मुझे एक शराबी के रोल मे अभिनय करते भी देखेंगे।सिंगर शिवांगी शर्मा ने कहा कि जो गाना रिकॉर्ड किया उसके बोल हैं “देख ज़रा देख ज़रा मेरी आंखों में डार्लिंग”। डीजे ब्राली ने बड़ी खूबसूरती से गाना कम्पोज़ किया है।

Leave a Reply

Next Post

गरीबों का पेट भरने के लिए खर्च किए जाएंगे 3.40 लाख करोड़ रुपये, यूपी-बिहार को सबसे अधिक लाभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मार्च 2022। केंद्र सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आवंटित कुल 39.45 लाख करोड़ रुपये के बजट का 5.2 फीसदी हिस्सा खाद्य सब्सिडी कार्यक्रमों पर खर्च होगा। वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने 2.06 लाख करोड़ रुपये का बजट खाद्य सब्सिडी के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण