भाजपा आंदोलनरत किसानों को आतंकवादी नक्सली, राष्ट्रद्रोही तो बोल चुकी हैं अब बलात्कारी बता रही है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 अगस्त 2024। भाजपा सांसद कंगना रनौत के द्वारा किसानों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के सांसद और नेता अपने बड़े केंद्रीय नेताओं के सह में लगातार किसान आंदोलन के खिलाफ अभद्र अमर्यादित टिप्पणी कर किसानों को अपमानित कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आंदोलनरत  किसानों को पहले आतंकवादी नक्सली, राष्ट्रद्रोही, टुकड़े-टुकड़े गैंग बोलकर अपमानित किया था और अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में रेप और हत्या होने की बात कह कर किसानों को बलात्कारी और हत्यारा बता रही। कंगना रनौत का यह बयान आरएसएस बीजेपी के द्वारा लिखी गई पटकथा का हिस्सा है। आरएसएस और भाजपा हमेशा आंदोलन करने वालों की छवि धूमिल करने इस प्रकार से साजिश और षड्यंत्र रचते हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसान सबसे ज्यादा हताश और परेशान है। किसानों से जो वादा किया गया था 10 साल में मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाई है। किसान आंदोलन के दौरान कमेटी बनाकर उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया गया था, अब तक वह मांगे पूरी नहीं हुई है। उस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ किसानों का आक्रोश है। और भाजपा किसानों के आंदोलन से जनता का ध्यान भटकाने के लिए किसानों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और बयानबाजी करवा रहे हैं। कंगना रनौत के द्वारा किसानों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के लिए भाजपा पूरे देश से माफ़ी मांगे और कंगना रनौत के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में आज भी अलर्ट; दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 27 अगस्त 2024। देश में इन दिनों कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। खासकर गुजरात में तो आसमान से मानों आफत ही बरस रही है। गुजरात के वडोदरा में 28 सेंटीमीटर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 26 अगस्त को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान