18 साल के बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे सलमान खान, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी बंटवा चुके हैं फूड पैकेट्स

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 5 मई 2021। बॉलीवुड सलमान खान इन दिनों कई वजहों से लाइम लाइट हैं। एक तरफ जहां एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म राधे को लेकर गॉसिप में हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाई जान अपने नेक कामों के लिए सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रहे हैं। जी हां! मुम्बई के फ्रंटलाइन वर्करों – पुलिस, मेडिकल स्टाफ और बीएमसी कर्मचारियों की मदद करने के बाद अब सलमान खान ने कर्नाटक के एक 18 साल साइंस स्टूडेंट की मदद की है, जिसके पिता का हाल ही में कोरोना से निधन हो गया था। इस बारें में जानकारी देते हुए युवा सेना नेता राहुल एस कनाल ने अपने ट्वीट करते हुए दी है। राहुल ने अपने ट्विटर पोस्ट में एक न्यूज पेपर की कटिंग शेयर की है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि सलमान ने 18 वर्षीय साइंस स्टूडेंट की आर्थिक मदद करते हुए उसकी उन सभी जरुरतों को भी पूरा किया है जो उसकी आगे की पढ़ाई करने में मददगार साबित होगी।

मदद के लिए फैमली संग खड़े हैं सलमान खान

जानकारी के लिए बता दें कि राहुल एस कनाल इस समय सलमान के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में कनाल ने ये भी कहा है कि सलमान खान अपने फैंस सहित अन्य लोगों की मदद करने के अपनी पूरी फैमली संग खड़े हैं। उन्होंने अपनी टीम से ये कह रखा है कि जो भी लोग मदद मांगे उन्हें निराश नहीं करना है जो भी संभव हो सके वो मदद करना है।

5000 फ्रंटलाइन वर्करों की कर चुके हैं मदद

गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश परेशान है। हर दिन इस वायरस के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में सलमान खान लोगों का मसीहा बनकर खड़ें हैं। पिछली बार की तरह सलमान कोरोना से जारी जंग में फ्रंटलाइन वर्करों की मदद करने में लगे हुए हैं।
सलमान अपने ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ के संग ‘आई लव मुम्बई’ नामक एनजीओ के साथ मिलकर मुम्बई के विभिन्न इलाकों में जाकर फूड पैकेट बांट रहे हैं। कथित तौर पर अभी तक उन्होंने लगभग 5000 फ्रंटलाइन वर्करों को भोजन और आवश्यक चीजें प्रदान करने में मदद की है। इंदौर में, सलमान के फैंस क्लबों के सदस्यों द्वारा लगभग 180 रक्त प्लाज्मा दान किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

आईपीएल 2021: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया नहीं टला है, कब होंगे बचे हुए मैच……..

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 5 मई 2021। BCCI ने कई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद IPL 2021 को स्थगित कर दिया है। इसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या मौजूदा परिस्थितियों में आगे जाकर आईपीएल 14 रद्द किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब