सीएम साय का दिखा किसान अवतार, मुख्यमंत्री ने की धान की बुआई, पत्नी के साथ की मां दुर्गा की पूजा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 18 जून 2024। जशपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दूसरे दिन अपने निजी निवास बगिया में पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा ,गुरुदेव स्वामी की पूजा करने के बाद खेत में धान की बुआई की। सीएम साय ने धरती माता से इस वर्ष भी अच्छी फसल देने की प्रार्थना की। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव मूलतः किसान हैं और अपने पिता की मृत्यु के बाद माँ के साथ खेतों में बैलों से जुताई भी की है। सीएम के करीबी जमींदार पुरुषोत्तम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि विष्णु बाबू को खेती किसानी की बारीकियां बखूबी पता है। वे धान, उड़द, मूंगफली, कुल्थी सभी तरह की फसलों को कब, कैसे उगाना है सब जानते हैं। आज ग्राम देवता की पूजा के बाद खेत में जाकर धान की बुआई करके यह सन्देश दिया है कि कोई आदमी कितना भी बड़ा बन जाये अपना मूल काम कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

साय ने बुआई के बाद  कहा कि  प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी फसल की कामना करता हूँ। आज वाराणसी में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को सम्मान निधि की राशि दे रहे हैं।छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में किसान और समृद्ध होते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'सत्ता और पद लोलुपता होते हैं बीजेपी नेता': दीपक बैज बोले- बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त करें सीएम साय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 जून 2024। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने पिछले दिनों सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को उन्होंने इस्तीफा सौंपा। हालांकि वो मंत्री पद पर छह महीने तक बने रहेंगे। अब इस मामले […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान