भुजबल ने फडणवीस कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली, मंत्रालय को लेकर कही यह बात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 मई 2025। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में वापसी हो गई है। उन्होंने मंगलवार सुबह 10 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण की। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले भुजबल ने सोमवार रात इस बात की पुष्टि की थी कि उन्हें मंत्री पद की शपथ लेने की जानकारी दी गई है। 77 वर्षीय यह नेता महाराष्ट्र की राजनीति में ओबीसी समुदाय का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं और पूर्व कैबिनेट मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘छगन भुजबल जी पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कई विभागों को लीड किया है और वो एक अनुभवी नेता हैं… मैं उनको बहुत बधाई देता हूं…उनके अनुभव का निश्चित रूप से सरकार को फायदा होगा।

धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही वापसी
दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा की गई मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें जगह नहीं मिलने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। अब उनकी वापसी धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद हो रही है। बता दें कि मुंडे ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर मार्च में खाद्य व आपूर्ति मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, हालांकि उनके सहयोगी वल्मिक कराड का नाम बीड सरपंच देशमुख हत्या मामले में सामने आने के बाद यह इस्तीफा आया।

नासिक जिले से विधायक हैं भुजबल
भुजबल वर्तमान में नासिक जिले के येवला से विधायक हैं। हालांकि अभी उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा शपथ के बाद किया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- नागरिकों के अनुकूल नया ओसीआई पोर्टल, डिजिटल शासन को बढ़ावा देने में बड़ा कदम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मई 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बेहतर कार्यक्षमता वाला ओसीआई पोर्टल नागरिकों के अनुकूल डिजिटल शासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए ओसीआई पोर्टल को लॉन्च किया। इसमें […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव