आयरलैंड में टीम इंडिया का मैच देखने को बेताब दर्शक, पहले दो मुकाबलों के सभी टिकट बिके

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अगस्त 2023। भारतीय क्रिकेटरों की वैश्विक लोकप्रियता ने क्रिकेट आयरलैंड जैसे उदीयमान क्रिकेट बोर्ड की चांदी कर दी है और पहले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के सारे टिकट बिक गए हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ”भारत और आयरलैंड के बीच पहले दो टी-20 मैचों के शत प्रतिशत टिकट बिक गए हैं और तीसरे मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।” सभी मैच ‘द विलेज’ मालाहाइड क्रिकेट क्लब मैदान पर होंगे जिसकी क्षमता 11500 दर्शकों की है। 

इंग्लैंड में 2009 में टी-20 विश्वकप के ग्रुप मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आयरलैंड को आठ विकेट से हराने के बाद से भारत ने अब तक आयरलैंड के खिलाफ पांचों टी-20 मैच जीते हैं। पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने कहा कि उन्हें भारत से मिलने वाली कड़ी चुनौती का अहसास है।

हम बड़े मैचों को लेकर काफी रोमांचित हैं: टकर
टकर ने कहा, ”खास अनुभव हो रहा है चूंकि बड़ी टीम खेलने आ रही है। यहां भारत को काफी समर्थन मिलेगा लेकिन इतनी बड़ी तादाद में दर्शकों का आना आयरलैंड में क्रिकेट के लिए अच्छा है। टीम इन बड़े मैचों को लेकर काफी रोमांचित है। हमने विश्वकप में खेला है और भारत के खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं। हमें पता है कि ऐसे बड़े दबाव वाले मैचों में कैसा लगता है। हमने इस साल काफी क्रिकेट खेली है और हम तैयार हैं। हमने स्कॉटलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और अगले साल होने वाले विश्वकप के लिए क्वालिफाई भी किया है। हर कोई रोमांचित है।”

रिंकू और जितेश पर नजरें
जहां तक भारतीय टीम की बात है तो आयरलैंड के खिलाफ होने जा रही यह सीरीज भविष्य की उम्मीदों से भरी है। इसमें आईपीएल के जरिए दुनिया की निगाहों में आने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह, विदर्भ के जितेश शर्मा और एशियाड में भारतीय टीम के कप्तान ऋतराज गायकवाड़ भी हैं। रिंकू और जितेश को टी-20 में भारतीय टीम का पक्का दावेदार माना जा रहा है। इन दोनों को आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के पदार्पण का मौका भी मिल सकता है।

12 खिलाड़ी एशियाड टीम में भी
आयरलैंड के खिलाफ उतरने वाली टीम में 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो एशियाड की टीम में भी शामिल हैं। बुमराह, संजू सैमसन और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसे क्रिकेटर हैं जो इस दौरे पर टीम में हैं, लेकिन एशियाड की टीम में नहीं हैं। ऐसे में यह सीरीज एशियाड के लिए तैयारियों का बड़ा मौका होगी। सैमसन के लिए वेस्टइंडीज में टी20 सीरीज अच्छा नहीं रहा था। उन पर यहां नजरें होंगी। उनके पास एशिया कप के साथ-साथ विश्व कप टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अच्छा अवसर है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव: रायपुर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ पड़ रही बौछारें, भारी बारिश का अलर्ट जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश होगी। प्रदेश में सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार और कल 19 अगस्त […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान