मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने की पहल एक सराहनीय कदम

शेयर करे

नगर निगम गार्डन में लोगों ने उत्साह के साथ सुना रेडियो वार्ता लोकवाणी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 14 मार्च 2021। प्रदेश के सभी अकाशवाणी केन्द्रों से रीले होने वाली मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मासिक वार्ता कार्यक्रम लोकवाणी को आज नगर निगम गार्डन में लोगों ने उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री श्री बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम सुनने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बैजनाथ पारा निवासी नईम रजा नम्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा और रोजगार देने की पहल एक सराहनीय कदम है। श्री भूपेश की सरकार ने ग्रामीणों और दूरस्थ वनांचलों की महिलाओं को बिहान और अन्य स्व-सहायता के समूहों के माध्यम से परम्परागत व्यवसाय से जोड़कर रोजगार देने का काम कर रही हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों तक बैंकिग सेवा पहुंचाने के लिए समूह की महिलाओं में से ही बैंक सखी का भी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बैंकिग सेवाओं से जोड़ने का प्रयास उल्लेखनीय कार्य है।

बैजनाथ पारा के ही असरफ प्रधान ने लोकवाणी कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार कर रही हैं। यह प्रशंसनीय है। श्री असरफ ने कहा कि पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचनों में महिलाओं को अधिकार संपन्न बनने के लिए आरक्षण दिया जाना भी एक उल्लेखनीय पहल है, इससे निश्चित ही महिलाओं को आगे बढ़ने और तरक्की करने में सहायता मिलेगी। श्री असरफ ने कहा कि लोकवाणी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समूह की महिलाओं ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से प्रदेश में परिवहन सेवा पुनः प्रारंभ करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उन महिलाओं को लोकवाणी कार्यक्रम से ही उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए आश्वश्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा नारी निकेतन में रह रही विवाह योग्य युवतियों का पिता बनकर विवाह कराना, कन्यादान करना उन्हें आर्शीवाद प्रदान करना अनुकरणीय पहल है। इससे समाज में लोगों को प्रेरणा मिलेगी और बेटियों की सुरक्षा के लिए लोग आगे आएंगे। मुख्यमंत्री की लोकवाणी वार्ता सुन रहे अन्य लोगों ने भी महिलाओं की विकास और सशक्तिकरण के लिए महिलाओं पर केन्द्रित इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। लोकवाणी कार्यक्रम को जोन क्रमांक-4 के कमिश्नर लोकेश चन्द्रवंशी सहित शिव भोयर, सर्वश्री विनय ओझा, मोईन बारी, नासीर भाई, शेखर सिंह तथा अन्य लोगों ने भी उत्साह के साथ लोकवाणी सुना।  

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश में कोरोना का खतरा बढ़ा, लग सकता है, नाईट कर्फ्यू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल 15 मार्च 2021 । देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस नियंत्रण में आने के बाद एक बार फिर बेकाबू होता नजर आ रहा है। कोविड-19 के नए मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में स्थिति विकराल हो गई है। महाराष्ट्र […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ