पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी 17 साल की बेटी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल, 31 अगस्त 2026। राजधानी भोपाल में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी आयुषी की उसकी मां और मामा ने कथित तौर पर दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किशोरी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां इसके खिलाफ थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। किशोरी की मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर किशोरी की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया।

शादी को लेकर मां-बेटी में चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह किशोरी की शादी को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सामने आया है। मां अपनी बेटी की शादी अपनी पसंद के युवक से कराना चाहती थी, लेकिन किशोरी इसके लिए तैयार नहीं थी। वह अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी। इस बात को लेकर मां और बेटी के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस को शक है कि इसी विवाद के चलते मां और मामा ने मिलकर किशोरी की हत्या कर दी।  

मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी
किशोरी की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 29 अगस्त की शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानकर जांच शुरू की। 

मां और मामा गिरफ्तार
पिपलानी थाना पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो मामला सामने आया।  इसके बाद पुलिस ने मृतक किशोरी  की मां कमला और मामा विजय राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और हत्या से पहले और बाद के घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पिपलानी थाना प्रभारी चन्द्रिका यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में किशोरी की शादी को लेकर मां के साथ चल रहा विवाद हत्या की वजह के रूप में सामने आया है।  

Leave a Reply

Next Post

पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार

शेयर करेपांच की मौत, कई की हालत बेहद नाजुक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   प्रयागराज/कौशाम्बी, 31 अगस्त 2026। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे पटाखों में एक के बाद एक […]

You May Like

40 की उम्र में मां बनने वाली हैं कश्मीरा ईरानी....|....'हैवान' नहीं करना चाहते थे कई अभिनेता....|....चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म....|....पटाखा फैक्टरी में भीषण आग, धमाकों से दहला मनौरी बाजार....|....पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी 17 साल की बेटी....|....कब्र खोदकर निकाला तीन माह की मासूम का शव....|....नीचे उफनती नदी, ऊपर डगमगाता बांस का पुल....|....कोविड अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट पर चोरों का धावा....|....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेपाली दूतावास....|....प. एशिया में फिर गहराया संकट