आईआरएफसी को 396 करोड़ का जीएसटी नोटिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 01 अक्टूबर 2026। भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) को वित्त वर्ष 2022-23 से जुड़े मामले में बिहार के जीएसटी अधिकारियों से 396.90 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। इसमें लागू ब्याज और जुर्माना भी शामिल है। कंपनी ने कहा, वह नोटिस की जांच कर रही है और टैक्स सलाहकारों की राय के आधार पर अपना विस्तृत जवाब दाखिल करेगी।

दूसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.2%, उपभोक्ता खर्च मजबूत

अमेरिका की अर्थव्यवस्था अप्रैल से जून तिमाही में 2.2 फीसदी की दर से बढ़ी। उपभोक्ता खर्च और कारोबार निवेश मजबूत रहा। वाणिज्य विभाग ने बुधवार को बताया कि सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की यह वृद्धि जनवरी से मार्च की 2.5 फीसदी दर से कम रही। उपभोक्ता खर्च 3.8 फीसदी की वार्षिक दर से बढ़ा। मजबूत शेयर बाजार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की संभावनाओं ने खर्च को बढ़ावा दिया। हालांकि, आयात में 12.6 फीसदी की वृद्धि से कुल वृद्धि दर प्रभावित हुई। कंप्यूटर चिप्स और AI निवेश से जुड़े उत्पादों के आयात में तेजी आई। आवास को छोड़कर कारोबार निवेश 9 फीसदी बढ़ा। आवास निवेश भी 2.8 फीसदी बढ़ा।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय मंत्रिमंडल से 1789 करोड़ की योजना मंजूर

शेयर करेजाम से मिलेगी राहत; अब ट्रैफिक प्रबंधन होगा ‘इंटेलिजेंट’ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को जल्द जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में ट्रैफिक जाम और वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच केंद्र ने मौजूदा सड़क नेटवर्क को तकनीक के जरिये […]

You May Like

कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान....|....केंद्रीय मंत्रिमंडल से 1789 करोड़ की योजना मंजूर....|....आईआरएफसी को 396 करोड़ का जीएसटी नोटिस....|....एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत....|....भिलाई इस्पात संयंत्र से 100 किलोग्राम कॉपर केबल चोरी....|....सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज....|....ग्राम सभाओं में दो अक्टूबर से विकसित ग्राम पंचायत योजना की कवायद तेज....|....वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग....|....यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें....|....राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज