लम्बित प्रकरणों का निराकरण कर मार्च माह में 154 पेंशन भुगतान आदेश जारी

शेयर करे

सीएमपीएफ के सहयोग से एसईसीएल में पेंशन प्रकरणों के त्वरित निपटारे पर जोर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 05 अप्रैल 2022। कम्पनी से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणों, विधवा पेंशन आदि के त्वरित निपटारे हेतु सीएमपीएफ के साथ मिलकर एसईसीएल में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। गत मार्च महिने में इस प्रकार के लम्बित प्रकरणों का निपटारा कर सीएमपीएफ कार्यालय बिलासपुर द्वारा 154 पेंशन भुगतान आदेश जारी किए गए। पिछले 10 माह की अवधि (अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक) में विधवा पेंशन (907 प्रकरण), भविष्य निधि प्रकरण (2098), पेंशन प्रकरण (170) आदि मिलाकर 3 हजार से अधिक प्रकरण निराकृत किए गए। उपरोक्त के अतिरिक्त पेंशनरों की सुविधा के लिए कम्पनी के गेवरा क्षेत्र में गत अगस्त माह में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें एरिया के 13 प्रकरणों का निराकरण किया गया वहीं इसी वर्ष जनवरी माह में कम्पनी के जमुना-कोतमा क्षेत्र में पेंशन अदालत लगायी गयी जिसमें कुल 20 प्रकरणों में समुचित फैसला लिया गया। उपरोक्त आयोजनों में श्री आर.के. सिन्हा सहायक आयुक्त सीएमपीएफ बिलासपुर, श्रीमती सुजाता रानी उप महाप्रबंधक (पीएफ/पेंशन) मुख्यालय बिलासपुर, श्री आर.एस. राव मुख्य प्रबंधक (पीएफ/पेंशन) मुख्यालय बिलासपुर व उनकी टीम ने प्रमुखता से हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Next Post

विनोद राय की किताब में दावा, विराट ने कहा था, कुंबले से 'डरे हुए' रहते थे युवा खिलाड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 अप्रैल 2022। पूर्व भारतीय कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के रिश्तों में खटास अक्सर चर्चा में रही है। दोनों स्टार खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट के लिए एक साथ काम किया था लेकिन कई विवादों के बीच यह जोड़ी जल्दी ही टूट गई। अब उनसे जुड़े […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग