मतदान से पहले कमलनाथ की श्रमिक वर्ग को साधने की कोशिश, संकल्प पत्र की घोषणाएं गिनाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भाेपाल 04 मई 2024। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का घमासान जारी है। सात महीने को होने वाले तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही हैं। रैली, सभाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को अपने पाले में करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एक्स (ट्वीट) कर मतदाताओं को साधने का प्रयास किया।

उन्होंने एक्स कर लिखा-  ‘किसी पार्टी के वादों को उसके इरादों से पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से श्रमिक वर्ग का साथ दिया है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास किए हैं। श्रमिक वर्ग की स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए कांग्रेस ने अपने न्याय पत्र में कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। देश के श्रमिक वर्ग को इन घोषणाओं को बहुत ध्यान से देखना चाहिए और उसी के आधार पर मतदान करना चाहिए’।

Leave a Reply

Next Post

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार देखने छत्तीसगढ़ आया विदेशी राजनयिक दल

शेयर करेविष्णु देव साय से की मुलाकात, समझी चुनावी प्रक्रिया भाजपा के चुनावी अभियान को करीब से देख रहे हैं विदेशों से आए राजनयिक अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, खानपान, मेहमाननवाजी की जम कर की तारीफ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 मई 2024। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई