दारू पीने के लिए पति ने मांगे 100 रुपए तो पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, हालत बेहद गंभीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अनूपपुर 13 सितम्बर 2023। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब पीने के लिए 100 रुपए मांगे तो पत्नी ने पैसे देने की बजाए उसके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पति अस्पताल में जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 

जानिए क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र का है। 32 वर्षीय अंगद प्रसाद चौधरी मनमारी का रहने वाला है और एसईसीएल खदान में काम करता है। उसने अपनी पत्नी केमली बाई से 100 रुपए मांगे तो पत्नी ने सोचा कि उसका पति फिर शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा है। इसके बाद पत्नी गुस्से में लाल हो गई और पैसे देने की बजाय उसे ऐसी सजा दी कि पति मयखाने की जगह सीधा अस्पताल पहुंच गया। पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। पेट्रोल अटैक से पति अंगद प्रसाद बुरी तरह से झुलस गया। उसका इलाज जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा है। जहां वह जिदंगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 

पति ने खुद लगाई आग- पत्नी 
इस मामले में कोतमा थाना प्रभारी सुंद्रेश मरावी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच जारी है। इस घटना पर पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति पूरे टाइम नशे में रहता है। वह शराब पीने के लिए 100 रुपए मांग रहा था। जब मैंने 100 रुपए नहीं दिए, तो खुद ने पेट्रोल डालकर अपने आप को आग लगा ली।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय वायु सेना को मिला पहला सी295 विमान, वीआर चौधरी बोले- यह पूरे देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। भारतीय वायु सेना को स्पेन के सेविले में एयरबस कंपनी से पहला सी295 विमान मिल गया है। एयरबस कंपनी से पहला सी295 विमान प्राप्त करने के बाद वायु सेना ने कहा कि भारतीय वायु सेना सी295 विमान की सबसे बड़ी संचालक होगी। भारतीय […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़