भारतीय वायु सेना को मिला पहला सी295 विमान, वीआर चौधरी बोले- यह पूरे देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। भारतीय वायु सेना को स्पेन के सेविले में एयरबस कंपनी से पहला सी295 विमान मिल गया है। एयरबस कंपनी से पहला सी295 विमान प्राप्त करने के बाद वायु सेना ने कहा कि भारतीय वायु सेना सी295 विमान की सबसे बड़ी संचालक होगी। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि यह न केवल भारतीय वायुसेना के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह दो कारणों से है पहला, भारतीय वायुसेना के लिए यह हमारी सामरिक एयरलिफ्ट क्षमताओं को बढ़ाएगा। एक राष्ट्र के लिए यह एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत के लिए इस संयंत्र से पहले 16 विमान निकलने के बाद 17वां विमान भारत में बनाया जाएगा। यह भारतीय विमानन उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है, जहां हम देश में पहला सैन्य परिवहन विमान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि IAF का ऑर्डर 56 विमानों के लिए था। तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना को भी विमानों की आवश्यकता है। ऐसे में यह संख्या 56 से भी अधिक हो सकती है।

विमान भारत के लिए रवाना
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने उड़ान भरने से पहले सी-295 परिवहन विमान का एक चक्कर लगाया और फिर विमान के कॉकपिट में प्रवेश किया। इसेक बाद भारतीय वायु सेना प्रमुख के साथ सी-295 ने स्पेन के सेविले हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी। ग्रुप कैप्टन पीएस नेगी विमान को उड़ा रहे हैं। भारत में वडोदरा हवाई अड्डे पर उतरने से पहले विमान माल्टा, मिस्र और बहरीन में रुकेगा।

सितंबर 2021 में किया था समझौता
इससे पहले यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस के एक अधिकारी ने बताया था कि भारत को इस महीने अपना पहला एयरबस सी-295 सामरिक सैन्य परिवहन विमान मिल जाएगा। भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के मुताबिक, वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाए जाएंगे।

इस माह के अंत में बेड़े में शामिल होने की उम्मीद
इससे पहले रक्षा अधिकारी ने बताया था कि सेविले में एक समारोह के बाद विमान भारत के लिए उड़ान भरेगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में हिंडन वायु सेना केंद्र में एक समारोह में इस विमान को सेवा में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी जी छत्तीसगढ़ के किसानों के लिये इतनी दुर्भावना क्यों -कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 14 सितंबर 2023। प्रधानमंत्री मोदी के रायगढ़ आगमन पर कांग्रेस ने उनसे पूछा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति वे इतनी दुर्भावना क्यों रखते हैं? उनकी सरकार लगातार छत्तीसगढ़ के किसानों के खिलाफ निर्णय क्यों लेती है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रदेश […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक