विराट-रोहित के बीच झगड़े की बात करने वालों को गावस्कर की दो टूक, कहा- इतनी जल्दी निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2021। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों से सुपर स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच कथित दरार पर इतनी जल्दी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने का आग्रह किया है। मंगलवार को विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने खेली जाने वाली वनडे सीरीज से कथित तौर पर हटने के बाद आई खबरों के चलते सुनील गावस्कर ने यह बयान दिया। इन दोनों प्रमुख क्रिकेटरों के बीच मदभेद की अफवाहें तब से फैल रही हैं जब कोहली को एकदिवसीय कप्तान के रूप में हटाकर बीसीसीआई द्वारा रोहित को वनडे की कप्तानी सौंपी गई। मुंबई में टीम इंडिया के तैयारी कैंप के दौरान रविवार को हिटमैन रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी जिसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। टेस्ट सीरीज में विराट कोहली भारत का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद खबरें आईं कि विराट कोहली अपनी बेटी के जन्मदिन के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे। हालांकि अभी विराट कोहली और खुद बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कोहली के वनडे सीरीज से हटने की खबर पर सवाल खड़ा किया। अजहर ने ट्वीट कर लिखा, विराट कोहली ने सूचित किया है कि वह एकदिवसीय श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं है और रोहित शर्मा आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अनुपलब्ध हैं, ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन टाइमिंग बेहतर होनी चाहिए, यह सिर्फ दरार की तरफ संकेत करता है। 

गावस्कर की दो टूक

मीडिया से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा, लोगों को इस मामले में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए और अगर अजहरुद्दीन को कोहली और रोहित के संबंधों के बारे में कोई अंदरूनी जानकारी है तो उन्हें पूरी सच्चाई का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा तब तक मैं दोनों खिलाड़ियों को संदेह का लाभ दूंगा। क्योंकि दोनों ने शानदार ढंग से भारतीय क्रिकेट की सेवा की है और मुझे नहीं लगता कि हम में से किसी के लिए भी, सटीक जानकारी के बिना उन दोनों में से किसी पर उंगली उठाना बिल्कुल भी उचित है। उन्होंने आगे जब तक दोनों खिलाड़ी कुछ लेकर सामने नहीं आते हमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। हां, अजहरुद्दीन ने कुछ कहा है, लेकिन अगर उसे कुछ अंदरूनी जानकारी मिली है कि क्या हुआ है तो उसे बाहर आना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि दोनों के बीच क्या हुआ। सुनील गावस्कर के मुताबिक, तब तक मैं दोनों खिलाड़ियों को संदेह का लाभ दूंगा, क्योंकि दोनों ने शानदार ढंग से भारतीय क्रिकेट की सेवा की है और मुझे नहीं लगता कि हम में से किसी के लिए सटीक जानकारी के बिना किसी पर उंगली उठाना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

लद्दाख के गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट से मिलेगी चीन को चुनौती, जानें- नए दौर के युद्ध में क्यों है अहम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 दिसंबर 2021। भारत लद्दाख में चीन से सटी सीमाओं के पास बसे गांवों में इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। लद्दाख के चुमार और डेमचोक समेत अन्य अहम लोकेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट की रणनीति तैयार की जा रही है। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण