40 फीट ऊपर पेड़ पर चढ़कर युवक का ड्रामा : कर्ज, चुकाने के लिए परिजनों पर बना रहा दबाव

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जांजगीर-चांपा 16 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक करीब 40 फीट ऊपर पीपल के पेड़ पर चढ़ गया है। उसे उतारने के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। हालांकि इसके बाद भी करीब नौ घंटे से युवक का ड्रामा जारी है। यह सारा ड्रामा खुद लिए गए कर्ज को लेकर है। अब उसे चुकाने के लिए परिजनों पर दबाव बना रहा है। फिलहाल पुलिस और अफसर युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, रैनपुर गांव निवासी रामगोपाल यादव रविवार तड़के करीब 3 बजे गांव में लगे पीपल के पेड़ पर वढ़ गया। इसके बाद वहीं से अपने परिजनों से कर्ज चुकाने के लिए कहने लगा। इस पर परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। सुबह होते ही बात गांव में फैली तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद उसे समझाती रही। 

जब तमाम कोशिश करने के बाद भी युवक नहीं माना तो एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जवान उसे पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। पीपल पेड़ के नीचे जाली लगाई गई है। एसडीआरएफ की टीम पेड़ से युवक को नीचे लाने के लिए सीढ़ी के माध्यम से ऊपर चढ़ रही है और युवक को समझाया जा रहा है। वहीं परिजन और गांव वाले भी उसे समझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मूल्य व सिद्धांतों पर आधारित पत्रकारिता करना सबसे बड़ी चुनौती: सीएम बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 16 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वर्तमान समय में मीडिया परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। आज के समय में सिद्धांतों और मूल्य आधारित पत्रकारिता करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। अपने 65 बरस की यात्रा में देशबन्धु अपने सिद्धांतों पर अडिग रहा […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव