कथाकार मनोज रूपड़ा से अभद्रता के लिए कुलपति चक्रवाल को बर्खास्त किया जाए – कांग्रेस

admin
शेयर करे

कुलपति आलोक चक्रवाल ने छत्तीसगढ़ की छवि को ठेस पहुंचाया है

आलोक चक्रवाल के संघ पोषित संस्कार सामने आ गया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 जनवरी 2026। बिलासपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक चक्रवाल के द्वारा देश के ख्यातिलब्ध कथाकार मनोज रूपड़ा के साथ की गई अभद्रता की कांग्रेस ने कड़ी निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कुलपति आलोक चक्रवाल का व्यवहार सभ्य समाज में अस्वीकार्य है। उन्होंने जो किया है वह एक विश्वविद्यालय के कुलपति से तो अपेक्षा बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। उनके आचरण से ऐसा लगा कि आलोक चक्रवाल कुलपति के रूप में खुद को खुदा समझते है। एक सम्मानित लेखक को आमंत्रित कर उनको सार्वजनिक रूप से अपमानित करके चले जाना कहना असभ्यता के साथ आलोकतांत्रिक भी था। यह कार्यक्रम लेखकों और कथाकारों के लिए था। लोग वहां बौद्धिक गोष्ठी के लिए एकत्रित हुए थे, एक अहंकारी कुलपति के अहं की संतुष्टि के लिए नहीं।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मनोज रूपड़ा को विश्वविद्यालय ने आमंत्रित किया था तथा उस आयोजन का पूरा खर्च विश्वविद्यालय के निधि से हुआ है, कोई कुलपति के पुत्र का निजी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं था कि उनको किसी की बात नागवार गुजरी तो उनको वहां से जाने को कह दिया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कुलपति आलोक चक्रवाल को मोदी सरकार ने बाहरी कुलपति के तौर पर छत्तीसगढ़ को थोपा है। संघ की पृष्ठ भूमि का होने के कारण उनको कुलपति बनाया गया है। उनका आचरण शुरू से आपत्तिजनक रहा है। उनके इस कृत्य से छत्तीसगढ़ की छवि धूमिल हुई है। चक्रवाल को छत्तीसगढ़ की अतिथि देवो भवः की परंपरा को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि चक्रवाल को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए। राजभवन को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। यह राज्य की छवि का तथा एक साहित्यकार के सम्मान का सवाल है।

Leave a Reply

Next Post

'देश ऑटोपायलट पर भी चला, तो बन जाएगा विकसित भारत', एनएसए अजीत डोभाल का बड़ा बयान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जनवरी 2026। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शनिवार को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (वीबीवाईएलडी) के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान अजीत डोभाल ने युवाओं से संवाद किया। डोभाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी