ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के, 220* रन की पारी में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अहमदाबाद 28 नवंबर 2022। विजय हजार ट्रॉफी में महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 159 गेंद में नाबाद 220 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी शानदार पारी के चलते महाराष्ट्र ने इस मैच में पांच विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया। इस मैच में जहां ऋतुराज ने 159 गेंद में 220 रन बनाए। वहीं, महाराष्ट्र के बाकी बल्लेबाजों ने 141 गेंद में 110 रन ही बनाए।  

ऋतुराज ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने 138.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में यह ऋतुराज का पहला दोहरा शतक था। वह 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ऋतुराज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर में कुल 43 रन आए। इनमें से 42 रन ऋतुराज के बल्ले से आए। 

महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बावने और अजीम काजी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दोनों ने 35 रन बनाए। बावने ने इसके लिए 54 तो आजीम ने 42 गेंदें लीं। उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, राजपूत और शिवम शर्मा को एक-एक विकेट मिले। ऋतुराज से एक ओवर में सात छक्के खाने वाले शिवा सिंह ने अपने नौ ओवर में कुल 88 रन लुटा दिए। 

Leave a Reply

Next Post

वजन त्यौहार 2022 के आंकड़े जारी: एक वर्ष में कुपोषण की दर में 2.1 प्रतिशत की आई कमी

शेयर करेबच्चों के कुपोषण की दर 19.86 से घटकर 17.76 प्रतिशत पर पहुंची छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 28 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश मेें कुपोषण मुक्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन […]

You May Like

संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत