UP : विधानसभा चुनावों के बीच उत्तर प्रदेश में आज रात से हटाया गया नाइट कर्फ्यू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 19 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों को मतदान हो गया है. रविवार को तीसरे चरण का मतदान होना है. इस बीच यूपी सरकार ने फैसला किया है कि आज रात से नाइट कर्फ्यू को हटा लिया जाएगा. ऐसा निर्णय कोरोना के घटते मामलों को लेकर लिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था. लेकिन जब प्रदेश में कोरोना के मामले कम हो गए हैं, तो इसे हटाने का फैसला लिया गया है. उन्होंने राज्य के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में पत्र के माध्यम से निर्देश भी दिया है।

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 842 नए मामले सामने आए हैं. पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिली है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 2% के नीचे पहुंच गई है. इस समय देश में एक्टिव केस 2,53,739  है. रिकवरी रेट फिलहाल 98.21 फीसदी है. पिछले 24 घंटों में 60,298 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

कोरोना के घटते मामलों को लेकर कई राज्यों ने पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है. गुजरात सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के छह शहरों में लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू 19 फरवरी से समाप्त करने, जबकि अहमदाबाद और वडोदरा में इसे और एक सप्ताह तक लागू रखने का फैसला लिया है. राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सूरत, राजकोट, भावनगर, जूनागढ़, जामनगर और गांधीनगर में 19 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू प्रभावी नहीं होगा। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 25 फरवरी तक रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में दिन में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया. जम्मू-कश्मीर राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को करीब छह महीने बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू वापस लेने और शैक्षणिक संस्थाओं में चरणबद्ध तरीके से सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने का ऐलान किया है.

Leave a Reply

Next Post

संतरे के छिलके में छिपे हैं कई फायदे, एसिडिटी से किडनी स्टोन तक से मिलेगा छुटकारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 19 फरवरी 2022। संतरे के छिलके का इस्तेमाल उसे सुखा कर पाउडर बनाने में किया जाता है। कई आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।संतरे के छिलके में विटामिन की मात्रा गूदे की तुलना में 10 गुना ज्यादा होती है। अगर हम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण